Entertainment News Today: राजकिरण को कोर्ट से मिली राहत, कृति सेनन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Entertainment News Today: आज मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रही। साउथ स्टार राजकिरण को आज एक केस में कोर्ट से राहत मिली। तो वहीं कृति सेनन की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि आज कौन-कौन सी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Authored by: AbhayUpdated Sep 27 2026, 18:58 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Pinterest01 / 14

आज की बड़ी खबरें

मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। ‘रोडीज रीबर्थ’ में ओजी और नए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं परिणीति चोपड़ा ने डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर सवाल उठाए हैं। विशाल ने ‘पुरुषन’ की शूटिंग के दौरान चोट लगने की जानकारी दी। ममूटी के तिलक वाले वीडियो पर भी विवाद हुआ। राजकिरण को फिल्म एडवांस मामले में राहत मिली है। यामी गौतम की फिल्म, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ और कृति सेनन का डॉटर्स डे पोस्ट भी चर्चा में है। सूर्या ने ट्रोलिंग से बचने की सलाह दी है।

​‘द रॉयल्स 2’ का डायरेक्टर बदलाImage Credit : IMDb/ Pinterest/ PTI02 / 14

​‘द रॉयल्स 2’ का डायरेक्टर बदला

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन में डायरेक्टर बदलने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्मीत के. रीन ने तीन दिन की शूटिंग के बाद प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। उनकी जगह मिताक्षरा कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। बताया गया है कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के बीच क्रिएटिव मतभेद हुए थे। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

​ममता कुलकर्णी के लुक पर मचा बवालImage Credit : IMDb/ Pinterest/ PTI03 / 14

​ममता कुलकर्णी के लुक पर मचा बवाल

ममता कुलकर्णी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के दौरान उन्होंने 90 के दशक के अपने गाने पर डांस किया। वीडियो में वो मॉडर्न लुक में नजर आईं। उनके डांस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं और कुछ यूजर्स ने उनके पुराने अंदाज को याद किया।

​दिशा सालियान के पिता ने मांगी पुलिस सुरक्षाImage Credit : IMDb/ Pinterest/ PTI04 / 14

​दिशा सालियान के पिता ने मांगी पुलिस सुरक्षा

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उनके वकील नीलेश ओझा ने कथित तौर पर धमकियां मिलने का दावा किया है। पुलिस सुरक्षा की मांग ऐसे समय आई है, जब दिशा की मौत का मामला फिर चर्चा में है।

​‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर को होगा रिलीजImage Credit : IMDb/ Pinterest/ PTI05 / 14

​‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर को होगा रिलीज

यामी गौतम की फिल्म नई नवेली के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने खास तैयारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 30 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है और यामी इसमें एक अलग अवतार में नजर आएंगी।

​सुनीता आहूजा को इस एक्ट्रेस ने बताया ‘योद्धा’Image Credit : IMDb/ Pinterest/ PTI06 / 14

​सुनीता आहूजा को इस एक्ट्रेस ने बताया ‘योद्धा’

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच महाभारत की एक्ट्रेस ने उनका समर्थन किया है। ये प्रतिक्रिया तब आई, जब गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता को लेकर टिप्पणी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने सुनीता को ‘योद्धा’ कहा।

​‘रोडीज रीबर्थ’ में ओजी बनाम न्यू कंटेस्टेंट्सImage Credit : IMDb/ Pinterest07 / 14

​‘रोडीज रीबर्थ’ में ओजी बनाम न्यू कंटेस्टेंट्स

‘रोडीज रीबर्थ’ में इस बार ओजी और नए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। रणविजय सिंघा शो में वापसी कर रहे हैं। नए सीजन में पुराने और नए चेहरों को अलग-अलग टीमों में रखा जाएगा। शो के नए फॉर्मेट में ओजी बनाम न्यूजी की टक्कर होगी।

​परिणीति ने पोस्टपार्टम बॉडी शेमिंग पर उठाए सवालImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 14

​परिणीति ने पोस्टपार्टम बॉडी शेमिंग पर उठाए सवाल

परिणीति चोपड़ा ने बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं से तुरंत फिट होने की उम्मीद पर सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है, फिर उन्हें तुरंत शेप में लौटने की जरूरत क्यों है। उन्होंने साफ कहा कि वो फिटनेस पर तभी ध्यान देंगी जब वो खुद चाहेंगी, न कि इसलिए कि लोगों को ऐसा लगता है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए।

​‘पुरुषन’ की शूटिंग में विशाल को लगी चोटImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 14

​‘पुरुषन’ की शूटिंग में विशाल को लगी चोट

अभिनेता विशाल ने बताया कि ‘पुरुषन’ की क्लाइमैक्स शूटिंग के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई। गोवा में एक इंटेंस फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ। चोट के कारण वह साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की आगामी जनरल बॉडी मीटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए शुभचिंतकों का धन्यवाद भी किया।

​ ममूटी के तिलक वीडियो पर विवादImage Credit : IMDb/ Pinterest10 / 14

​ ममूटी के तिलक वीडियो पर विवाद

ममूटी का नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान तिलक लगाए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए। डायरेक्टर हरिश्री यूसुफ ने ममूटी का बचाव करते हुए कहा कि तिलक लगाना, क्रॉस बनाना या प्रार्थना करना आस्था की अभिव्यक्ति है। उन्होंने ममूटी को लेकर की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई।

​राजकिरण को 40 लाख रुपये के मामले में राहतImage Credit : IMDb/ Pinterest11 / 14

​राजकिरण को 40 लाख रुपये के मामले में राहत

तमिल अभिनेता राजकिरण को 40 लाख रुपये के फिल्म एडवांस से जुड़े मामले में मद्रास हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। मामला एक प्रस्तावित फिल्म के लिए दिए गए एडवांस की कथित वापसी न होने से जुड़ा है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों तक संबंधित पुलिस स्टेशन में जाकर हस्ताक्षर करने की शर्त पर राहत दी है।

​सूर्या ने ट्रोल्स को कही ये बातImage Credit : IMDb/ Pinterest12 / 14

​सूर्या ने ट्रोल्स को कही ये बात

सलमान खान के बाद अभिनेता सूर्या ने भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि ट्रोल्स को जवाब देकर अपनी एनर्जी बर्बाद न करें। सूर्या ने लोगों से सोशल मीडिया पर सिर्फ प्यार फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर किसी की सोच बदलना संभव नहीं है, इसलिए लोगों को अपने काम और परिवार पर ध्यान देना चाहिए।

​नेशनल अवॉर्ड जीतकर ‘कैप्टन इंडिया’ के सेट पर लौटे कार्तिकImage Credit : IMDb/ Pinterest13 / 14

​नेशनल अवॉर्ड जीतकर ‘कैप्टन इंडिया’ के सेट पर लौटे कार्तिक

कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। लंदन में फिल्म के सेट पर पहुंचने पर टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेकर्स ने उनके नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में केक काटकर जश्न मनाया। कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

​कृति सेनन ने डॉटर्स डे पर उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दाImage Credit : IMDb/ Pinterest14 / 14

​कृति सेनन ने डॉटर्स डे पर उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा

कृति सेनन ने डॉटर्स डे पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लड़कियों को घर पहुंचने तक लाइव लोकेशन शेयर करने, पेपर स्प्रे रखने या फोन पर किसी से जुड़े रहने जैसी सावधानियां क्यों अपनानी पड़ती हैं। कृति ने कहा कि वह दिन मनाने लायक होगा, जब बेटियां बिना डर के सार्वजनिक जगहों पर जा सकें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!