एजुकेशन

NEET UG Admit Card 2026: वेबसाइट एरर की नो टेंशन! उमंग ऐप और DigiLocker से मिनटों में डाउनलोड करें नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड

NEET UG Admit Card 2026 डाउनलोड करने में कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीदवार मुख्य वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET UG Admit Card 2026 (Photo - AI)

NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी री-एग्जाम 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, लेकिन अभी भी कई उम्मीदवार हैं, जो भारी सर्वर लोड और तकनीकी दिक्कतों के कारण एनटीए नीट की मेन वेबसाइट से इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार "500 - Internal server error" जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इसके कारण तनाव में हैं, तो बिल्कुल न घबराएं, क्योंकि मेन वेबसाइट के अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आपके पास और सुविधा भी उपलब्ध है, जिनकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के अपना प्रवेश पत्र मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, उम्मीदवार डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का उपयोग करके अपना नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इन दोनों ही माध्यमों पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित, तेज और परेशानी मुक्त है। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप में अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां से कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इन दोनों माध्यमों से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण इस प्रकार है -

डिजीलॉकर से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • DigiLocker के ज़रिए NEET UG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
  • digilocker.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन पेज पर लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर या यूजरनेम का इस्तेमाल करें।
  • "Search Documents" सेक्शन पर National Testing Agency सर्च करें।
  • NEET Admit Card 2026 लिखा हुआ नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
  • NEET 2026 एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा का साल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपको अपना एडमिट कार्ड दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET Re-Exam 2026 : नीट परीक्षा के लिए दिल्ली सरकारी की खास तैयारी, एग्जाम सेंटर्स के बाहर पेरेंट्स के लिए बनेंगे कूलिंग जोन

उमंग ऐप से कैसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 एडमिट कार्ड?

  1. अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड कर लें, Play Store या App Store से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
  2. ऐप को खोलकर सबसे पहले मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
  3. लॉगिन करके NTA सर्च करें।
  4. अब NEET UG 2026 एडमिट कार्ड लिखा हुआ दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  5. नए खुले पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और सबमिट करें।
  6. स्क्रीन पर आए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

ऊपर दिए गए तरीकों के माध्यम से नीट यूजी रि-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बिना परेशान हुए डाउनलोड कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article