एजुकेशन

NEET UG 2026 Re-Exam: फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने का पोर्टल खुला, 30 जून तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

NTA ने बैंक खाते की जानकारी की Confirmation या Update करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक अपनी बैंक डिटेल की पुष्टि या उसमें आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

Image

NEET ug 2026

NEET (UG) 2026 | Fee Refund – Bank Details Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने बैंक खाते की जानकारी की पुष्टि (Confirmation) या अपडेट (Update) करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। री-एग्जाम में शामिल सभी अभ्यर्थी 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक अपनी बैंक डिटेल की पुष्टि या उसमें आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या करना होगा?

NTA ने उम्मीदवारों के लिए तीन अलग-अलग विकल्प दिए हैं-

  • यदि पहले से दर्ज बैंक खाते की जानकारी सही है, तो उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके केवल Confirmation Checkbox पर टिक करें।
  • यदि बैंक खाते की जानकारी में कोई बदलाव करना है, तो नया बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करें तथा कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करें।
  • जिन उम्मीदवारों ने पहले "No Refund" का विकल्प चुना था, वे भी अब अपनी पसंद बदलकर फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

OTP के जरिए होगा लॉगिन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NTA ने पोर्टल पर OTP आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) व्यवस्था लागू की है। उम्मीदवार केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से ही लॉगिन कर सकेंगे।

NEET UG 2026

NEET UG 2026

NTA की महत्वपूर्ण सलाह

एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि बैंक खाते का नंबर और IFSC कोड दर्ज करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। गलत बैंक विवरण देने पर फीस रिफंड में परेशानी हो सकती है।

साथ ही NTA ने स्पष्ट किया है कि एजेंसी कभी भी उम्मीदवारों से फोन, SMS या ईमेल के माध्यम से OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। ऐसे किसी भी फर्जी कॉल या संदेश से सावधान रहें।

सहायता के लिए संपर्क करें

यदि किसी उम्मीदवार को बैंक डिटेल अपडेट करने में समस्या आती है, तो वह NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा [neetug2026@nta.ac.in](mailto:neetug2026@nta.ac.in) पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी बैंक जानकारी की पुष्टि या अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि फीस रिफंड में किसी प्रकार की देरी न हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article