एजुकेशन

NEET UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की हुई जारी, तुरंत इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET UG 2026 Answer Key Download Link Active: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून 2026 को हुई NEET UG 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in से इसे चेक कर सकेंगे।

Image

NEET UG 2026

NEET UG 2026 Answer Key Download Link Active: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून 2026 को हुई NEET UG 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं और अपना स्कोर अनुमान लगा सकते हैं। इस बार NTA ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। आंसर की जारी करने के साथ ही 'आंसर की चैलेंज' विंडो भी खोल दी गई है, जबकि OMR शीट की स्कैनिंग का काम अभी जारी है।

एजेंसी का कहना है कि सभी चार सेटों की आंसर की एक साथ जारी करके उम्मीदवारों को तुरंत सवालों की समीक्षा करने का मौका दिया गया है। NTA के मुताबिक OMR स्कैनिंग पूरी होने का इंतजार करने के बजाय, स्कैनिंग के साथ-साथ ही विशेषज्ञों से आपत्तियों की जांच करवाई जा रही है। इससे फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द जारी करने में मदद मिलेगी। स्कैनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट देखने का अलग से मौका भी मिलेगा।

NEET UG 2026 Answer Key Steps to Download

  • NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर News & Events के नीचे देखें।
  • Provisional Answer Keys for NEET(UG) – 2026 Re-Examination पर क्लिक करें
  • नए पेज पर पीडीएफ खुल जाएगी।

आप डायरेक्ट लिंक से भी इसे देख सकते हैं, ये रहा लिंक - NEET UG 2026 Answer Key direct Link

यदि आप आंसर की को चैलेंज करना चाहते हैं, तो आपको होमपेज पर Candidate Activity के नीचे

Answer Key Challenge for NEET(UG) – 2026 Re-Examination पर क्लिक करना होगा, या आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: NEET UG 2026 Answer Key Challenge Window

उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 28 जून 2026 तक का समय दिया गया है। हर सवाल पर आपत्ति के लिए 200 रुपये फीस देनी होगी। अगर विशेषज्ञों की टीम आपकी आपत्ति सही पाती है तो फीस वापस कर दी जाएगी। आपत्ति दर्ज करते समय ध्यान रखें कि चुनौती उसी प्रश्न पत्र सीरीज कोड के तहत देनी है जो आपको परीक्षा के दिन मिला था। अगर कोई सवाल गलत पाया जाता है तो उसमें सुधार सभी चार सेटों के सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा। इसलिए एक ही आपत्ति को अलग-अलग सेट के लिए दोबारा देने की जरूरत नहीं है।

NTA ने कहा है कि फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते आंसर की चेक कर लें और अगर कोई गलती लगे तो सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article