एजुकेशन

NEET SS Counselling 2026: नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया हुई शुरू, mcc.nic.in से करें रजिस्ट्रेशन पूरा

NEET SS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट एसएस परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवार mcc.nic.in से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Image

नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया हुई शुरू (फोटो - कैनवा)

NEET SS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट एसएस (NEET SS Counselling 2026) पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (SS) में नीट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। अब उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना है और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

बता दें की नीट एसएस काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 15 मार्च है। 11 मार्च से शुरू हुई चयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 16 मार्च है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान उम्मीदवारों अपना सिलेक्शन लॉक करने के लिए शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक का समय दिया जाएगा।

कब शुरू होगा सीट आवंटन का कार्यक्रम

बता दें कि सीटों के आवंटन की प्रक्रिया 17 मार्च 2026 को होगी। पहले राउंड का परिणाम 18 मार्च को जारी किया जाएगा। इस रिजल्ट में उम्मीदवारों को पता लगेगा कि उन्हें सीट मिली है की नहीं। इस प्रक्रिया में जिन उम्मीदवारों सीट आवंटित हुई है वह 19 मार्च से 25 मार्च के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करेगा और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

कैसे करें NEET SS Counselling 2026 के लिए रजिस्टर

1. राउंड 1 के लिए रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर जाना है।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए NEET SS Counselling 2026 राउंड 1 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. नए खुले पेज पर उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन करना है।

4. रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करें।

5. अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

7. आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद उसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

नीट एसएस काउंसलिंग 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article