एजुकेशन

NEET SS 2025: नीट एसएस के लिए आया नया अपडेट, जानें आप क्या एडिट कर सकते हैं और क्या नहीं

NEET SS 2025 Edit Window Opens: NBEMS ने NEET SS के लिए एडिट विंडो खोल दी है। जो रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करना होगा।

Image

NEET SS 2025 Application Form

NEET SS 2025 Edit Window Opens: नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने आज 28 नवंबर, 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) के लिए एडिट विंडो खोल दी है। जो पंजीकृत उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं, वे अभी कर सकते हैं। उन्हें NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करना होगा।

आवेदन पत्र में बदलाव करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2025 है। ध्यान दें कि गलत इमेज को ठीक करने के लिए एडिट विंडो 12 से 14 दिसंबर, 2025 के बीच एक्टिव रहेगी। नाम, नेशनलिटी, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी को छोड़कर कोई भी जानकारी/डॉक्यूमेंट्स एडिट किए जा सकते हैं।

NEET SS Exam 2025 Application Form को ऐसे एडिट करें

एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करने के लिए, रजिस्टर्ड कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं

स्टेप 1: NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर, NEET SS Exam 2025 Edit Window लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अगले स्टेप में, कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।

स्टेप 4: एप्लीकेशन स्क्रीन पर खुल जाएगी, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने होंगे।

स्टेप 5: डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और सबमिट करें, और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी

NEET SS Exam 26 और 27 दिसंबर, 2025 को होगा। NBEMS 12 दिसंबर, 2025 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। NEET SS 2025 Admit Card 22 दिसंबर, 2025 को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स को ट्रैवल का इंतजाम उसी हिसाब से करना होगा।

परीक्षा के बारे में

ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी, सुबह और दोपहर की शिफ्ट में होगी। क्वेश्चन पेपर तीन टाइम बाउंड सेक्शन में बंटा होगा, यानी सेक्शन A, B और C। हर सेक्शन में 50 सवाल होंगे और सेक्शन के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article