टीवी मसाला

'100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'- Sana Makbul ने एक्स-फ्रेंड को लगाई लताड़, लोग बोले- माही विज के लिए है...

Sana Makbul Angry On Ex-Friend: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक एक्स-फ्रेंड को जमकर लताड़ लगाई है।

Image

Sana Makbul ने एक्स-फ्रेंड पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sana Makbul Angry On Ex-Friend: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सना मकबूल अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह एक एक्स-फ्रेंड को लताड़ लगाती नजर आईं। सना मकबूल ने इस पोस्ट में उस दोस्त को न केवल 'डस्टबिन' और 'गटर' बताया। वहीं मशहूर कहावत भी लिखी कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। सना मकबूल ने अपनी इस पोस्ट में भड़ास निकालने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं देखते ही देखते ये पोस्ट सुर्खियों में भी आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli ने अरबाज पटेल संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अभी बहुत कुछ पता चलेगा...

    सना मकबूल ने अपनी एक्स-फ्रेंड के लिए लिखा, "जिंदगी की विडंबना देखो, मेरी एक एक्स-फ्रेंड लोगों के पास जाकर मेरे बारे में गलत बातें और झूठ फैला रही है। वह क्या कह रही है, क्या-क्या बोल रही है... ब्ला ब्ला ब्ला। खैर डार्लिंग, अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया ना, तो तुम मेरे सामने खड़े होने के लायक भी नहीं रहोगी। जिस छवि को तुम बड़ी मेहनत से बनाने की कोशिश कर रहे हो (बेचारी और अबला नारी), उसका सच मैं सबके सामने ला सकती हूं। वह एक डस्टबिन है। वह लगातार गलत बातें फैला रही है, ईश्वर उसपर और उसके दिमाग पर कृपा बनाएं, जो कि बेहद गटर है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KKK 15: विशाल आदित्य सिंह ने चोट पर बवाल के बाद शेयर की रिपोर्ट, करण वाही को दिया करारा जवाब

    Sana Makbul ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

    Sana Makbul ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

      सना मकबूल (Sana Makbul) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "इसलिए मुझे मत उकसाओ और न ही परेशान करो। मैं चुप हूं अपनी मर्जी से, इसलिए नहीं कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं बस तुम्हारे बनाए बेकार के ड्रामे और खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती।" सना मकबूल ने आगे लिखा कि अगर ये तुम्हारे तक पहुंचती है तो मेरे पास तुम्हारे बारे में कहने के लिये बहुत कुछ है। तुम इस चीज का अच्छा उदाहरण हो '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।' 'बिग बॉस 20' के लिए परफेक्ट कंटेस्टें। और बताती चलूं कि मुझे पीठ पीछे बात करना पसंद नहीं है।

      Sana Makbul की पोस्ट पर लोगों ने किये कमेंट

      Sana Makbul की पोस्ट पर लोगों ने किये कमेंट

      बता दें कि सना मकबूल (Sana Makbul) की पोस्ट देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि ये पोस्ट माही विज के लिए है। दरअसल, माही विज (Mahhi Vij) और सना एक वक्त पर बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब दोनों ने एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही माही विज का नाम 'बिग बॉस 20' के लिए भी आ रहा है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article