स्पोर्ट्स

अब अर्जेंटीना की जर्सी में नहीं दिखेगा फुटबॉल का जादूगर लियोनेस मेसी

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही 2022 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाले मेसी के 21 साल के करियर का अंत हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी अपने फैंस से साझा की।

Image

लियोनल मेसी (साभार-X)

ग्रेट ऑफ ऑलटाइम फुटबॉलर और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने दूसरी बार संन्यास की घोषणा कर दी है। इससे पहले उन्होंने 2016 में भी संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन 2018 में वह दोबारा टीम से जुड़ गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी घोषणा की है। फुटबॉल के इस जादूगर के लिए सबसे हसीन पल 2022 फीफा वर्ल्ड कप में आया था, जहां उन्होंने फाइनल में हैट्रिक लगाई और पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। उन्होंने 207 मैच में 125 गोल और 68 असिस्ट किए जो बताता है कि वह क्यों 'GOAT' फुटबॉलर थे। अर्जेंटीना के लिए साल 2005 में डेब्यू करने वाले मेसी को अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के लिए 17 साल का इंतजार किया। 2026 फीफा वर्ल्ड कप में भी मेसी अपने दूसरे वर्ल्ड कप ट्रॉफी के करीब पहुंच गए थे, लेकिन स्पेन ने उनका यह सपना तोड़ दिया। उन्होंने भले ही राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को अलविदा कह दिया हो, लेकिन इंटर मियामी से उनका कांट्रैक्ट 2028 तक है और फैंस को उनका जादू देखने को मिलता रहेगा। हाल ही में उन्होंने पहली बार मेजर लीग सॉकर मैच में चार गोल किए, जिससे सीएफ मॉन्ट्रियल पर 7-1 से शानदार जीत मिली थी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था और आज भी दिल में दर्द होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब यही सही समय है। मैं कह सकता हूं कि मैंने हमेशा अपना सबकुछ दिया। सिर्फ पिछले कुछ वर्षों में, जब हमने सब कुछ जीता, तब ही नहीं बल्कि उससे पहले भी मैंने इस जर्सी के लिए, आपको खुशियां देने के लिए और आपको फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना होने पर गर्व महसूस कराने के लिए हमेशा पूरी जान लगा दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा 'अब मेरे पास देने के लिए कुछ और नहीं बचा है। साथ ही, मेरे पीछे कुछ बहुत शानदार युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, जो इस टीम में जगह पाने के हकदार हैं। पिछले 20 वर्षों में आपने जो प्यार दिया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। टीम के अंदर से आपकी आवाज सुनना मुझे बहुत याद आएगा। अब मैं आप सभी की तरह एक आम प्रशंसक बनूंगा—बाहर से हमेशा टीम का समर्थन और हौसला बढ़ाता रहूंगा। अच्छे समय में भी और बुरे समय में तो और भी ज्यादा।

अपने परिवार का धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा और इस बेहद खूबसूरत लेकिन मुश्किल सफर में मेरा साथ दिया। उन सभी कोचों, साथियों और अधिकारियों का भी धन्यवाद, जिनके साथ मुझे इस सफर में काम करने और समय बिताने का मौका मिला। मैं अपने साथ ऐसी यादें और पल लेकर जा रहा हूं, जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article