एजुकेशन

NEET PG Exam Guidelines, Instruction: आज नीट पीजी की परीक्षा, यहां देखें एग्जाम टाइमिंग और गाइडलाइंस

NEET PG Exam 2024 Guidelines, Instruction: शनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस आज यानी 11 अगस्त 2024 को 2 लाख 28 हजार उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी की परीक्षा आयोजित करने जा (NEET PG Exam Guidelines) रहा है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए इन बातों का विशेष (NEET PG Exam Instruction) ध्यान रखें।

Image

NEET PG Exam Guidelines, Instruction: यहां देखें नीट पीजी गाइडलाइंस और इंस्ट्रक्शन

NEET PG Exam 2024 Guidelines, Instruction: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस आज यानी 11 अगस्त 2024, रविवार को नीट पीजी की परीक्षा आयोजित करने जा (NEET PG Exam Guidelines) रहा है। नीट पीजी की परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट (NEET PG Exam Instruction) तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

एग्जाम 185 शहरों के कुल 500 केंद्रों पर निर्धारित होगा। ध्यान रहे परीक्षा केवल इंग्लिश भाषा में होगी। यहां 800 मार्क्स के कुल 200 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मादवार एग्जाम के लिए जाते समय नीचे दिए ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NEET PG Exam Guidelines: एडमिट कार्ड अनिवार्य

नीट पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का शहर, पास पोर्ट साइज फोटोग्राप व हस्ताक्षर से लेकर संपूर्ण जानकारी दर्ज। परीक्षा के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ नीचे दिए ये दस्तावेज ले जाना ना भूलें।

NEET PG Exam Guidelines: ये दस्तावेज जरूरी

  • बारकोड एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • प्रोविजनल एसएमसी
  • एनएमसी रजिस्ट्रेशन की कॉपी
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)

NEET PG Exam Instruction: भूलकर ना ले जाएं ये चीज

ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खाने की चीजें, बैंड बैग, बेल्ट अंगूठियां, कैप, कंगन, नाक का पिन, गले में चैन व अन्य ज्वैलरी ले जाने की मनाई है। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि एग्जाम हॉल के अंदर इन सब चीजों के साथ पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई हो सकती है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article