एजुकेशन

Rajasthan LDC Answer Key 2026: RSSB ने जारी की लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा की आंसर की, यहां से करें चेक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan LDC Answer Key 2026

Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन 5 और 6 जुलाई 2026 को किया गया था। उम्मीदवार इन आंसर की के जरिये अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को किसी सवाल या उसके जवाब में गलती लगती है, तो वह निर्धारित समय के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकता है।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी सवाल पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।

Rajasthan LDC Answer Key 2026 Download कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Rajasthan LDC Answer Key 2026 Link पर क्लिक करें।

3. अगर लॉगिन की जरूरत है तो अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।

4. अब प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. आंसर की डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

आपत्ति के लिए देनी होगी फीस

जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, उन्हें प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद RSSB फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article