SBI CBO Final Result 2026 Released: एसबीआई सीबीओ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर (SBI CBO Final Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर (SBI CBO Final Merit List 2026) सकते हैं। बैंक की ओर से मेरिट लिस्ट उपलब्द करवा दी गई है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर यहां प्रदर्शित हो रहा है वो सफल माने जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के एसबीआई के विभिन्न ब्रांचों में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SBI CBO Final Result 2026: कब हुई थी एसबीआई सीबीओ की भर्ती परीक्षा
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती 2026 (SBI CBO 2026) के लिए इंटरव्यू 13 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SBI CBO Final Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICER (FINAL RESULT ANNOUNCED) लिंक पर क्लिक करें।
- अब Final Result लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SBI CBO Final Result 2026: मेरिट लिस्ट के बाद की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों का एसबीआई सीबीओ की फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम है वह आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। चयनित अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन , नियुक्ति संबंधी औपचारिकताओं और जॉइनिंग प्रक्रिया के अपडेट के लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
