Kargil Vijay Diwas Essay in Hindi 2026, Kargil Vijay Diwas Par Nibandh 2026 (कारगिल विजय दिवस पर निबंध 2026): भारतीय इतिहास में 26 जुलाई का दिन बड़े गर्व के साथ मनाए जाने वाला दिन है। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को पूरी तरह हराकर खदेड़ दिया। ये युद्ध मई से लेकर जुलाई तक चला, जिसमें भारतीय सैनिकों की 527 पंजीकृत मौतें दर्ज की गईं। इस बार भारत देश कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस विषय पर बच्चे बच्चे को पता होना चाहिए, और अपने स्कूल में होने वाले फंक्शन में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए। ज्यादातर स्कूलों में कारगिल विजय दिवस पर निबंध, भाषण, पोस्टर, कविताएं आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, अगर आप निबंध लिखने में रुचि रखते हैं, तो लेख पूरा पढ़ें
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: कारगिल विजय दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण
स्कूली बच्चों को कारगिल विजय दिवस पर निबंध कैसे लिखना चाहिए
स्कूली बच्चों को कारगिल विजय दिवस पर निबंध लिखते समय भाषा आसान और भावनात्मक रखनी चाहिए। निबंध को तीन हिस्सों में बांटकर लिखना सबसे अच्छा रहेगा: परिचय, मुख्य भाग और निष्कर्ष।
निबंध में ये बातें जरूर शामिल करें:
सबसे पहले 'परिचय' दें
कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की वीरता और विजय की याद में मनाया जाता है।
आप इसमें जानकारी बढ़ा सकते हैं...
कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी
निबंध में बताएं कि 1999 में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय' चलाकर बड़ी बहादुूरी से उनसे लड़ाई लड़ी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
आप इसमें जानकारी बढ़ा सकते हैं...

Kargil Vijay Diwas Par Nibandh 2026 (कारगिल विजय दिवस पर निबंध 2026)
भारतीय सैनिकों की वीरता के किस्से
बच्चे लिख सकते हैं कि हमारे जवानों ने बेहद खराब मौसम में, ऊंचे पहाड़ों पर रहकर देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाया। कई वीर सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कितने वीर शहीद हुए? कितनों को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया? ये सब आप इसमें बता सकते हैं।
आप इसमें जानकारी बढ़ा सकते हैं...
कारगिल विजय दिवस का महत्व
इस दिन हम देश के वीर जवानों को याद करते हैं और उनके बलिदान को नमन करते हैं। यह दिवस हमें देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। युद्ध के बाद क्या बदला, देशवासियों को क्या मिला? ये सब भी आप महत्व में बता सकते हैं।
आप इसमें जानकारी बढ़ा सकते हैं...
निष्कर्ष
अंत में बच्चे लिख सकते हैं कि हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की एकता, शांति और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
