NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने NEET PG 2026 के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। बोर्ड ने आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को दिशा-निर्देश पढ़ने की सलाह दी है। इस बार आधार वेरिफिकेशन, टेस्ट सिटी चुनने और डॉक्यूमेंट अपलोड को लेकर कई अहम बदलाव किए गए हैं। ध्यान रहे कि फॉर्म सबमिट होने के बाद कई जानकारियां बदली नहीं जा सकेंगी।
टेस्ट सिटी का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ पर नहीं होगा
NBEMS ने साफ किया है कि इस बार परीक्षा शहर अलॉटमेंट में जल्दी फॉर्म भरने का कोई फायदा नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय तीन टेस्ट स्टेट चुनने होंगे।
- पहली पसंद वही राज्य हो जो आवेदन में दिए गए पत्राचार पते का राज्य है।
- दूसरी और तीसरी पसंद पड़ोसी राज्य होने चाहिए।
फॉर्म जमा करने के बाद पत्राचार का पता और चुने गए टेस्ट स्टेट में बदलाव नहीं होगा। करेक्शन विंडो में भी ये डिटेल लॉक रहेंगी। बोर्ड ने यह भी बताया है कि जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार को पसंद से अलग किसी भी राज्य या शहर में सेंटर दिया जा सकता है। प्रशासनिक या सुरक्षा कारणों से ऐसा किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: दर्द की स्याही से लिखी सफलता की कहानी, बेटे के निधन के बाद खाई डॉक्टर बनने की कसम, अमेरिका से हासिल की MD की डिग्री
आधार ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक नियम
परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए इस बार आधार आधारित ऑथेंटिकेशन लागू किया गया है। उम्मीदवारों को सेंटर जाने से पहले अपना आधार अनलॉक रखना होगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान दिक्कत न हो, इसलिए उंगलियों या हथेली पर मेहंदी, रंग, स्याही या पेंट न लगाएं।
फोटो और दस्तावेज अपलोड में गलती पड़ेगी भारी
NBEMS ने कहा है कि हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और बाकी डॉक्यूमेंट तय साइज और फॉर्मेट में ही अपलोड करें। धुंधली, पुरानी या गलत फोटो अपलोड करने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। एडमिट कार्ड भी जारी नहीं होगा।
इन जानकारियों में बाद में सुधार नहीं होगा
फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले ये डिटेल दोबारा चेक कर लें। बाद में इन्हें बदलने का मौका नहीं मिलेगा:
- कैटेगरी और PwBD स्टेटस
- जन्म तिथि
- पत्राचार का पता और मोबाइल-ईमेल
- टेस्ट स्टेट की तीनों प्राथमिकताएं
गलत या भ्रामक जानकारी देने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करेंबोर्ड ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे अपना पासवर्ड, आवेदन डिटेल, आधार नंबर या परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर न करें। NEET PG 2026 से संबंधित अपडेट सिर्फ NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट, रजिस्टर्ड ईमेल और अधिकृत नोटिस से ही लें। अफवाहों या अनऑफिशियल स्रोत पर भरोसा न करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
