बॉलीवुड

Salman Khan की Monster में हुआ बड़ा बदलाव, एक्शन सीन्स के साथ जुड़ी इंटरनेशनल टीम

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार इसके एक्शन सीन्स डायरेक्ट करने के लिए एक इंटरनेशनल टीम आ रही है।

Image

Salman Khan की Monster में हुआ बड़ा बदलाव, एक्शन सीन्स के साथ जुड़ी इंटरनेशनल टीम

सलमान खान ने लम्बे समय से एक सफल फिल्म सा स्वाद नहीं चखा है। ईद 2027 पर आने वाली उनकी नई मूवी मॉन्स्टर से सभी को उम्मीदें हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी। फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जो भाईजान के फैंस को एक्साइटेड कर देगी। असल में सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर के साथ एक विदेशी टीम जुड़ने जा रही है, जो इसके एक्शन सीक्वेंसेज डायरेक्ट करने में मदद करेगी। मेकर्स ने ये फैसला फिल्म के एक्शन को स्टाइलिश बनाने के लिए लिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: जनवरी 2027 से शुरू नहीं होगी Salman Khan की सुपरहीरो मूवी The Last Hero!! जानें कारण

वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सलमान खान की मॉन्स्टर के मेकर्स ने वॉर, किल, धुरंधर और एवेंजर्स ऐज ऑफ अल्ट्रॉन के स्टंट कोरियोग्राफ करने वाले आर्टिस्ट्स को साइन किया है। ये लोग मिलकर सलमान खान की मॉन्स्टर का एक्शन स्टाइलिश बनाएंगे ताकि दर्शकों का मजा दोगुना हो जाए। इन सभी ने फिल्म के एक्शन सीन्स पर काम शुरू भी कर दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने गुस्से में झटका फैन का हाथ, नहीं दी सेल्फी

क्या सलमान खान की वापसी करा पाएगी Monster?

सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर का डायरेक्शन वामशी कर रह हैं और इसका निर्माण दिल राजू के बैनर के अंतर्गत हो रहा है। फिल्म में वो सबकुछ है, जो इसे हिट बना सकता है। दर्शकों को उम्मीद है कि वामशी सलमान खान के लिए वो कहानी देंगे, जिसकी उन्हें जरूरत है। सलमान खान ने लम्बे वक्त से सफल फिल्म का स्वाद नहीं चखा है, जिसे वो ईद 2027 पर चखेंगे।

मॉन्स्टर के अलावा सलमान खान के खाते में मातृभूमि जैसी मूवी भी है, जो इस साल दिसम्बर में रिलीज होगी। ये फिल्म काफी समय से अटकी पड़ी थी। फिल्म की कहानी भारत-चीन के बीच हुए गलवान घाटी युद्ध पर आधारित है, जिसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाते दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article