एजुकेशन

NEET PG 2026 Counseling Schedule Out: नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डेट्स

NEET PG 2026 Counseling Schedule Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से 5वें दिन शुरू हो जाएगी।

Image

NEET PG 2026 Counseling Schedule Out (Photo-AI/Newsroom Verified)

NEET PG 2026 Counseling Schedule Out: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 7 अक्टूबर 2026 को नीट पीजी (NEET PG 2026) काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी नीट पीजी परीक्षा पास कर चुके हैं और अपनी योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं, वे अब ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के तहत एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

MCC द्वारा यह काउंसलिंग 50% ऑल इंडिया कोटा की सीटों के साथ-साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनिवर्सिटीज और आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (AFMS) संस्थानों में एमडी (MD) और एमएस (MS) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में पूरा टाइम-टेबल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों की सहायता के लिए पूरा शेड्यूल लेख में नीचे दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MPESB Police Constable Driver Recruitment: एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें एलिजिबिलिटी

NEET PG 2026 Round 1 Counseling मुख्य तिथियां

प्रक्रिया / चरणनिर्धारित समय-सीमा
काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने की तिथि07 अक्टूबर 2026
राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की शुरुआत12 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन एवं फीस भुगतान की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026
चॉइस फिलिंग (Choice Filling) की तिथियां13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट24 अक्टूबर 2026
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग एवं जॉइनिंग26 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटmcc.nic.in

NEET PG में श्रेणीवार आरक्षण प्रतिशत

50% ऑल इंडिया कोटा सीटों के अंतर्गत सीटों का आवंटन केंद्र सरकार की आरक्षण नीति के तहत किया जाएगा -

अन्य पिछड़ा वर्ग - 27%

अनुसूचित जाति (SC) - 15%

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 10%

अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5%

दिव्यांगजन (PwD) - 5%

रिपोर्टिंग के समय आवश्यक दस्तावेजों की सूची

सीट अलॉटमेंट के बाद संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर के साथ निम्नलिखित मूल कागजात और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियां प्रस्तुत करनी होंगी। दस्तावेजों की पूरी सूची इस प्रकार है -

1. NEET PG 2026 एडमिट कार्ड एवं रैंक/रिजल्ट लेटर

2. MBBS की सभी वर्षों की मार्कशीट एवं डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट

3. 10वीं कक्षा की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र

4. 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र

5. MCI (NMC) या राज्य चिकित्सा परिषद (SMC) का स्थायी/प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन

6. वैध एवं असली फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)

7. जाति/एनसीएल/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

हेल्पलाइन और सहायता

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे चॉइस फिलिंग के दौरान अपने पसंदीदा कॉलेजों और स्पेशलाइजेशन का चयन ध्यान पूर्वक करें। काउंसलिंग प्रक्रिया या तकनीकी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी एमसीसी की 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं अथवा आधिकारिक ईमेल mcc2026@gov.in पर अपनी समस्या भेज सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया की किसी भी अफवाहों पर भरोसा न करें और आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article