एजुकेशन

NEET पेपर लीक के बाद स्टूडेंट्स मेंटल प्रेशर को कैसे करें हैंडल, यहां देखें Do's और Don't लिस्ट, पैरेंट्स न करें ये गलती

नेशनल एलिबिजिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस स्थिति में बच्चों का मानसिक दबाव बढ़ना लाजमी है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि नीट पेपर लीक के बाद स्टूडेंट्स के मेंटल प्रेसर को कैसे हैंडल करें? यहां आप Do's और Don't लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।

Image

NEET Exam Cancelled 2026: NEET पेपर लीक के बाद स्टूडेंट्स के मेंटल प्रेसर को कैसे कम करें

नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility Cum Entrance Test) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित इस परीक्षा के जरिए रैंक के आधार पर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS कोर्स में एडमिशन मिलता है। नीट यूजी केवल एक एग्जाम नहीं बल्कि लाखों छात्रों के सपनों और वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो छात्रों के मन में गुस्सा, डर, निराशा और असुरक्षा जैसी भावनाएं पैदा होना स्वाभाविक है। कई छात्र यह सोचने लगते हैं कि उनकी मेहनत बेकार हो गई, जबकि कुछ बच्चों में एंग्जायटी, नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और आत्मविश्वास में कमी जैसी समस्याएं दिखाई देने लगती हैं।

इस परिस्थिति में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि माता-पिता भी मानसिक दबाव में आ जाते हैं। ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि बच्चे को भावनात्मक रूप से मजबूत रखा जाए और उसे यह महसूस कराया जाए कि एक परीक्षा उसके पूरे भविष्य का फैसला नहीं करती। बच्चों से सही बातचीत और सकारात्मक माहौल से इस तनाव को काफी कम किया जा सकता। ऐसे में इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि नीट पेपर लीक के बाद बच्चों के मेंटल प्रेसर को कैसे हैंडल करें? साथ ही यहां हम नीट एस्पिरेंट्स के लिए Do's और Don't लिस्ट भी देख सकते हैं।

NEET Exam

NEET Exam

नीट पेपर लीक के बाद छात्र क्या करें

सबसे पहले स्टूडेंट् को सोशल मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए। लगातार पेपर लीक, रिजल्ट और अफवाहों से जुड़ी खबरें देखने से तनाव और बढ़ सकता है। हर अपडेट पर नजर रखने की बजाय सीमित समय के लिए ही सोशल मीडिया इस्तेमाल करें।

मन में न रखें कोई बात

अगर आपको गुस्सा, दुख या डर महसूस हो रहा है तो उसे मन में रखने के बजाए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें। दोस्तों, माता-पिता या टीचर से बात करने से आपका मन हल्का होगा। साथ ही एक बात हमेसा ध्यान रखें कि एक परीक्षा आपके पूरे भविष्य का फैसला नहीं करती है।

पढ़ाई जारी रखें और खुद की तुलना दूसरों से न करें

तनाव के समय बच्चे अक्सर पढ़ाई छोड़ देते हैं या पूरी तरह अलग हो जाते हैं। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। आप यह सोचें कि पिछले पेपर में जो आपकी कमजोरी थी उसे दूर करने का मौका मिल गया है। ऐसे में रोजाना थोड़ा पढ़ें, समय पर सोएं और हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। साथ ही स्टूडेंट्स अपनी तुलना दूसरों से न करें। हर छात्र की तैयारी और परिस्थिति अलग होती है। दूसरों की बातों से खुद को कमजोर महसूस करना मानसिक दबाव बढ़ा सकता है।

इस स्थिति में क्या करें

यदि आपको ज्यादा सोचने से लगातार घबराहट, पैनिक या आत्मविश्वास में बहुत गिरावट महसूस हो रही है, तो काउंसलर या मनोवैज्ञानिक से मदद लेना चाहिए या फिर आप माता-पिता, शिक्षक से भी अपनी बातों को साझा कर सकते हैं।

छात्र न करें ये गलती, NEET Students Dont's List

बता दें पेपर लीक जैसी घटनाएं सिस्टम की समस्या होती हैं, आपकी मेहनत की नहीं। इसे अपनी मेहनत से जोड़कर न देखें। साथ ही स्टूडेंट्स को ओवरथिंकिंग से बचना चाहिए। अधिकतर छात्रों के मन में सवाल होता है कि अब क्या होगा?, मेरा भविष्य खत्म हो गया? जैसी बातें लगातार सोचने से तनाव बढ़ता है। ऐसे में भूलकर भी आपको अपने मन में इस तरह के सवाल नहीं लाना है।

नींद और डाइट नजरअंदाज न करें

बता दें कम सोना और सही भोजन न लेना मानसिक स्थिति को और खराब कर सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा तभी दिमाग भी शांत रहेगा। ऐसे में सबसे पहले आपको पर्याप्त नींद और अच्छी डाइट लेना है।

अभिभावकों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

पेपर लीक जैसी घटनाओं के बाद बच्चे सबसे ज्यादा अपने माता-पिता के व्यवहार को महसूस करते हैं। अगर घर का माहौल तनावपूर्ण होगा, तो बच्चा और ज्यादा डर महसूस करेगा। इसलिए अभिभावकों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। ऐसे में आपको अपने बच्चे को बिल्कुल भी तनावपूर्ण महसूस नहीं होने देना है। हर समय बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न बनाएं। अब आगे क्या करोगे? इस तरह के सवाल बच्चों से न करें।

बच्चे की उपलब्धि की तारीफ करें

आपको अपने बच्चे की उपलब्धि की तारीफ करनी है। उसे याद दिलाएं कि उसकी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष किसी भी परीक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इससे बच्चे का आत्म विश्वास बना रहता है। साथ ही हर अभिभावक को अपने बच्चे के सामने हमेशा सकारात्मक बातें करनी चाहिए। उसे समझाएं कि जिंदगी में एक परीक्षा सब कुछ तय नहीं करती। मेहनत और धैर्य से आगे भी कई मौके मिलते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article