ऑटो न्यूज़

Renault Triber Turbo वेरिएंट भारत में लॉन्च, शुरुआती दाम 7.85 लाख

Renault ने Triber का टर्बो वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई Triber Turbo को बेहतर पावर और परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है।

Image

Renault Triber Turbo वेरिएंट लॉन्च

Renault ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय MPV Triber का Turbo वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7.85 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। नेचुरली एस्पिरेटेड मॉडल की तुलना में इसका Turbo वेरिएंट 1.10 लाख रुपये तक महंगा है। नई Triber Turbo को बेहतर पावर और परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो Renault Kiger और Duster में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Renault Triber की कीमत

Renault Triber Turbo को तीन वेरिएंट Evolution Turbo, Techno Turbo और Emotion Turbo में लाया गया है। इनकी कीमत 7.85 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच है। ग्राहक इसके साथ डुअल-टोन कलर का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसके लिए 21,000 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

रेनो ट्राइबर प्राइस टेबल (Renault Triber Price Table)
वेरिएंट / इंजन विकल्पAuthenticEvolutionTechnoEmotion
Energy MT5,80,875 रुपये6,73,605 रुपये7,44,120 रुपये8,05,350 रुपये
Energy AMT---8,52,950 रुपये
Turbo TCe 100 MT-7,84,900 रुपये8,53,900 रुपये8,99,900 रुपये

Triber Turbo का इंजन और पावर

नई Triber Turbo में HR10 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन को Triber के लिए अलग तरह से ट्यून किया गया है। यह 100hp की अधिकतम पावर और 180Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि Kiger में यही इंजन 160Nm और Duster में 166Nm टॉर्क देता है। इंजन के साथ फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो पावर को फ्रंट व्हील्स तक पहुंचाता है। कंपनी जल्द ही इसमें CVT गियरबॉक्स का विकल्प भी जोड़ सकती है।

माइलेज और स्पीड

परफॉर्मेंस के मामले में भी Triber Turbo को बेहतर बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, यह MPV महज 10.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, मैनुअल वेरिएंट का ARAI प्रमाणित माइलेज 21 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

RGEP प्लेटफॉर्म पर बनी पहली Renault कार

Triber 100PS Renault India की नई Renault Group Entry Platform यानी RGEP पर तैयार होने वाली पहली कार है। इसमें नया Renault Engine Management System (R-EMS) दिया गया है, जिसे बेहतर परफॉर्मेंस, रिस्पॉन्स और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए डेवलप किया गया है। कार में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट, मजबूत स्ट्रक्चर, अपडेटेड सस्पेंशन ज्योमेट्री, फ्रंट और रियर एंटी-रोल बार और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम जैसे बदलाव भी किए गए हैं।

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स की बात करें तो Triber Turbo में 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक AC, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हेडलैंप मिलते हैं। इसमें दूसरी और तीसरी रो के लिए AC वेंट भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और 21 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा और Tyre Pressure Monitoring System भी मिलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article