NBEMS Group A, B, C Recruitment 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती (NBEMS Group A Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NBEMS Group A Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीक 31 जुलाई 2026 है। यहां आप एनबीईएमएस ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NBEMS Group A, B, C Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- स्टेनोग्राफर (Stenographer) - 07
- जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) - 39
- डिप्टी डायरेक्टर (Deputy Director (Medical) - 02
- जूनियर प्रोग्रामर (Junior Programmer) - 01
- जूनियर अकाउंटेंट (Junior Accountant) - 04
NBEMS Group A, B, C Qualification: एनबीईएमएस के लिए क्वालिफिकेशन
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की शॉर्टहैंड स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा आयोजित जनरल इंग्लिश, शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट भी पास करने होंगे।
इसके अलावा डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं जूनियर प्रोग्रामर के लिए B.Tech./B.E., BCA, DOEACC ‘B’ Level or ‘C’ Level certification, या कंप्यूटर में ए डिग्री होना अनिवार्य है।
NBEMS Group A Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NBEMS Group A, B, C Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
NBEMS Group A Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ईडब्ल्यूएस (EWS), ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर आईएमपीएस के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
