एजुकेशन

Navodaya Vidyalaya Samiti Result 2026: जवाहर नवोदय स्कूल 9वीं का रिजल्ट जारी, navodaya.gov.in से करें चेक

Navodaya Vidyalaya Samiti Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कक्षा 9 (लेटरल एंट्री) का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Image

Navodaya Vidyalaya Samiti Result 2026: जवाहर नवोदय स्कूल रिजल्ट

Navodaya Vidyalaya Samiti Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Navodaya Vidyalaya Samiti ने कक्षा 9 (लेटरल एंट्री) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, चयन स्थिति और अन्य जरूरी विवरण शामिल हैं।

रिजल्ट के अलावा, इसे जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और संबंधित नवोदय विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि जिन छात्रों के पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे भी अपना परिणाम देख सकें। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, JNVST कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, जो नवोदय विद्यालयों में प्रवेश पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है और परिणाम 28 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया गया है।

अच्छे से चेक कर लें रिजल्ट

गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में शामिल हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। ऐसे में JNVST कक्षा 9 का रिजल्ट छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर उन्हें नवोदय विद्यालयों में प्रवेश मिलता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित नवोदय विद्यालय या अधिकारियों से संपर्क करें।

चयन सूची भी जारी

नवोदय विद्यालय समिति ने रिजल्ट के साथ ही चयन सूची भी जारी की है। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया गया है। जिन छात्रों का नाम चयन सूची में शामिल है, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) कराना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है, तभी अंतिम प्रवेश दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article