एजुकेशन

MSBTE Summer Diploma Result 2026: एमएसबीटीई ने जारी किया समर डिप्लोमा परीक्षा रिजल्ट, result.msbte.ac.in से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

MSBTE Summer Diploma Result 2026: एमएसबीटीई द्वारा समर डिप्लोमा परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा result.msbte.ac.in पर कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MSBTE Summer Diploma Result 2026

MSBTE Summer Diploma Result 2026: महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (MSBTE) द्वारा समर डिप्लोमा परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा रिजल्ट की राह देख रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। समर डिप्लोमा परीक्षा 2026 में शामिल हुए महाराष्ट्र के छात्र अब एमएसबीटीई की आधिकारिक वेबसाइट msbte.org और result.msbte.ac.in से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी MSBTE Summer Diplomaपरीक्षा

बता दें कि एमएसबीटीई समर डिप्लोमा परीक्षा 23 अप्रैल से 16 मई के बीच आयोजित की गई थी। पूरे राज्य में आयोजित की गई इंजीनियरिंग, फार्मेसी, वास्तुकला और अन्य डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा में एनरोल हजारों-लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं। अब उम्मीदवार नामांकन नंबर, सीट नंबर दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें MSBTE Summer Result 2026?

स्टेप 1 - MSBTE Summer परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट msbte.org, result.msbte.ac.in पर की गई थी।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर 'Summer Diploma Result 2026' का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप - यहां उम्मीदवार अपना नामांकन नंबर और सीट नंबर दर्ज करें।

स्टेप - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप - अब आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।

स्टेप - उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और इसमें किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें। उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कोरकार्ड में प्राप्त गलती में सुधार किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article