MPSC Group B Admit Card 2026 Released: एमपीएससी ग्रुप बी गेजेटेड सर्विसेज परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPSC Group B Admit Card 2026) खबर है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने ग्रुप बी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (MPSC Group B Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने एडमिट कार्ड के साथ, आयोग ने रिपोर्टिंग शेड्यूल, परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों और परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
बता दें एमपीएससी ग्रुप बी गेजेटेड सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम कई पालियों में निर्धारित होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुई नीट यूजी री एग्जाम की सिटी स्लिप, यहां देखें कौन से शहर में आपकी परीक्षा
MPSC Group B Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPSC Group B Combined Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MPSC Group B Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सार्थक सिद्धांत की पड़ताल से हिला शिक्षा तंत्र, राहुल गांधी बोले यही है भारत की असली युवा शक्ति
Maharashtra Group B Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे एमपीएससी ग्रुप बी की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एग्जाम गॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर दिए गए अन्य दिशा निर्देशों को जरूरी पढ़ें।
