एजुकेशन

NEET UG Re Exam City Slip 2026 Released: जारी हुई नीट यूजी री एग्जाम की सिटी स्लिप, यहां देखें कौन से शहर में आपकी परीक्षा

NEET UG Re Exam City Slip 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री एग्जाम ( NEET UG Re Exam) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (NEET UG Re Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

NEET UG Re Exam City Slip 2026: यहां डाउनलोड करें नीट यूजी री एग्जाम सिटी स्लिप

NEET UG Re Exam City Slip 2026 Released: नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Re Exam City Slip 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट री एग्जाम ( NEET UG Re Exam) के लिए सिटी स्लिप जारी कर (NEET UG Re Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें नीट यूजी री एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। एग्जाम भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Re Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA NEET UG Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा के लिए अपना परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Examination City Intimation Slip) वेबसाइट से अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके डाउनलोड/जांच लें।

NEET UG Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह NEET (UG)-2026 के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए यह केवल उस शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकें। NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा का प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।

NEET UG Re Exam City Slip: एनटीए का हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने या देखने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वह NTA से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article