एजुकेशन

MP SET Result 2026: एमपी सेट रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट pdf

MP SET 2026 का परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने 1 मार्च 2026 को ऑफलाइन मोड में यह परीक्षा आयोजित की थी। वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP SET Result 2026

MP SET Result 2026 Out : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 11 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2026) के परिणाम जारी कर दिए हैं। MP SET 2026 का परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने 1 मार्च 2026 को ऑफलाइन मोड में यह परीक्षा आयोजित की थी। वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है MP SET Exam

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) राज्य भर के सरकारी और निजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता की जांच करने का एक माध्यम है। यह MP SET 2026 परीक्षा राज्य भर में कुल 31 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

MPPSC ने MP SET 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस PDF में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का विवरण शामिल है, जिसमें उनके रोल नंबर भी दिए गए हैं। MP SET परिणाम का आधिकारिक लिंक इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया है।

MP SET Result 2026 कैसे डाउनलोड करें? How to download MP SET Result :

Madhya Pradesh SET 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • लॉग-इन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉग-इन पासवर्ड डालें।
  • होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में जाएँ और "State Eligibility Test 2026 - Result" पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर MP SET 2026 रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
  • Ctrl+F दबाएं और PDF फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करें।

MP SET Result 2026 के साथ-साथ, आयोग ने उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक या क्वालिफाइंग अंक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करके, उसमें दी गई जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। रिजल्ट में ये जानकारी होगी-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • श्रेणी (UR/SC/ST/OBC/PwD)
  • चुना गया विषय
  • पेपर I और पेपर II में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • कट-ऑफ अंक
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article