एजुकेशन

MP School Summer Holidays 2025: गर्मी की छुट्टियों का ऐलान! मध्य प्रदेश के स्कूलों में इस दिन से समर वेकेशन

MP School Summer Holidays 2025, Summer Vacation In MP School: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल ने 1 मई 2025 से 15 मई 2025 तक विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

Image

MP School Summer Holidays 2025: मध्य प्रदेश के स्कूलों में इस दिन से गर्मी की छुट्टियां

MP School Summer Holidays 2025, Summer Vacation In MP School: मध्य प्रदेश के स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर (MP School Summer Holidays) दिया है। यहां 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया (MP School Summer Vacation 2025) गया है। वहीं शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई 2025 तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। छात्रों को कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि मध्य प्रदेश, भोपाल और इंदौर में कब से कब तक समर वेकेशन रहेगा।

MP School Summer Vacation 2025: कब से कब तक छुट्टियां

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 15 जून 2025 तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा यानी यहां करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। 30 अप्रैल के बाद स्कूल सीधे 16 जून को खुलेगा।

MP Schools Summer Vacation 2025.

MP Schools Summer Vacation 2025.

MP School Summer Holidays: टीचर्स के लिए इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों को समेर वेकेशन की छुट्टियां मिलेंगी। यहां शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक समर वेकेशन का ऐलान किया गया है। इसके बाद शिक्षकों को 1 जून को स्कूल आना होगा।

MP School Summer Holidays 2025: दशहरा और दीपावली की छुट्टियां

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने दशहरा के अवकाश की भी घोषणा कर दी है । यहां 1 अक्टूबर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक दीपावली की छुट्टी रहेगी।

MP Schools Winter Vacation: यहां देखें विंटर वेकेशन की डेट

वहीं शीतकालीन अवकाश की बात करें तो मध्य प्रदेश के स्कूलों में 31 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा जारी अपने नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article