एजुकेशन

MP Board 2026: 'रुकना नहीं, आगे बढ़ना है' परीक्षा क्या है? जानें कक्षा 5वीं 8वीं का कब है रीएग्जाम

MP Board 2026: एमपी बोर्ड की 'रुकना नहीं, आगे बढ़ना है' ('रुक जाना नहीं' योजना) परीक्षा की तारीख आ गई है। जिन्हें इस परीक्षा में भाग लेना है, वे 1 से 6 जून 2025 तक परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

Image

MP Board 2026

MP Board 2026: एमपी बोर्ड की 'रुकना नहीं, आगे बढ़ना है' (या 'रुक जाना नहीं' योजना) परीक्षा की तारीख आ गई है। जिन्हें इस परीक्षा में भाग लेना है, वे 1 से 6 जून 2025 तक परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इसके लिए बकायदा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। (Rukna Nahi Aage Badhna Hai) हालांकि अभी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन किस वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, ये बता दिया गया। इस लेख से जानें परीक्षा के बारे में डिटेल में

ट्वीटर हैंडल पर आई जानकारी

'रुकना नहीं आगे बढ़ना है' कक्षा 5वीं-कक्षा 8वीं की पुन: परीक्षा 1 से 6 जून 2025 तक

आगे लिखा था 'विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल http://rskmp.in के माध्यम से कर सकते हैं डाउनलोड'

'रुकना नहीं, आगे बढ़ना है' क्या है?

'रुकना नहीं, आगे बढ़ना है' (या 'रुक जाना नहीं' योजना) मध्य प्रदेश बोर्ड की एक विशेष परीक्षा योजना है, जो 2026 में 10वीं/12वीं के अनुत्तीर्ण (फेल) या अनुपस्थित छात्रों को साल बर्बाद किए बिना उसी शैक्षणिक सत्र में उत्तीर्ण होने का दूसरा मौका देती है। इससे पहले राज्य में सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था, जिसकी जगह अब इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र फेल छात्र ही नहीं, अंक सुधारने का भी मौका पास सकेंगे।

MP Board 2026

MP Board 2026

'रुकना नहीं आगे बढ़ना है' के बारे में

जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि 'रुकना नहीं आगे बढ़ना है' एक मोटिवेशनल (प्रेरक) वाक्य है। इस परीक्षा के माध्यम से लक्ष्य की तरफ और करियर में आगे बढ़ना आसान हो जाता है। इससे आत्म-विश्वास, सकारात्मक सोच में वृद्धि होती है, मेहनत के जरिये सपनों को सच किया जा सकता है।

'रुकना नहीं आगे बढ़ना है' का उद्देश्य

सीधे शब्दों में कहें तो आपके साल को बचाना है। अक्सर छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद निराश होते हैं, इसलिए सरकार ने ये कदम लिया ताकि छात्रों को एक और मौका दिया जा सके। यानी जो फेल हैं, वो भी इस परीक्षा के माध्यम से अपना साल बचा सकेंगे और जो दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर बढ़ाने का प्रयास करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा के जरिेए स्कोर अच्छा कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article