JOSAA Counselling 2026: ज्वाइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) ने आज यानी 8 जून को मॉक सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर (JOSAA Counselling 2026) दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून, शाम 8 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद लॉक कर (JOSAA First Mock Seat Allotment List 2026) ली थी, वे JOSAA के आधिकारिक पोर्टल josaa.nic.in पर अपना संभावित अलॉटमेंट देख (JOSAA First Mock Seat Allotment List) सकते हैं। यह 13 जून को जारी होने वाले पहले चरण के फाइनल अलॉटमें रिजल्ट से पहले जारी किया गया है।
बता दें JoSAA शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 138 संस्थानों में प्रवेश के लिए कंबाइंड अलॉटमेंट का प्रबंधन करता है, जिसमें 23 IIT, IISc बेंगलुरु, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 56 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (GFTI) शामिल है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
JOSAA First Mock Seat Allotment List 2026: ऐसे चेक करें फर्स्ट मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट
- सबसे पहले JOSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JOSAA Counselling 2026 Mock Seat Allotment List लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- सीट अलॉटमेंट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम 13 जून, 2026 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 13 जून, 2026 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेज़ अपलोड या जवाब देने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। वहीं पहले चरण के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 जून, 2026 है।
कुल इतने संस्थानों में मिलेगा एडमिशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 138 संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिनमें 23 IIT, IISc बेंगलुरु, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 56 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-GFTI) शामिल हैं।
