Daler Mehndi Got Support From mika Singh: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में एक इवेंट के लिए विवादों में घिर गए हैं। दलेर मेहंदी उत्तराखंड में एक नवरात्रि इवेंट का हिस्सा बने। लेकिन वहां स्टेज पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें फटकारा कि आप बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे। दलेर मेहंदी को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्टेज पर आने से पहले उन्होंने शराब पी थी। इस मामले के तूल पकड़ते ही अब सिंगर मीका सिंह, दलेर मेहंदी के समर्थन में आए हैं। उन्होंने वीडियो साझा कर बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी। मीका सिंह ने ये भी कहा कि अगर किसी ने कभी भी दलेर मेहंदी को शराब के साथ देखा तो मैं गाना छोड़ दूंगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे'- नवरात्रि इवेंट में शराब पीकर पहुंचे Daler Mehndi? भड़के कैबिनेट मंत्री
दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर मीका सिंह का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीका सिंह ने अपने वीडियो में दलेर मेहंदी के बारे में बात करते हुए कहा, "कल ही मैंने अपने बड़े भाई की न्यूज देखी कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे हैं, उनसे गाना नहीं गाया जा रहा है। पहले तो मैं आपसे पूछना चाहता हूं। वो बीते 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं, क्या जिंदगी में कभी भी आपने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है। या उनके जन्मदिन पार्टी पर देखा है कि शराब चल रही है। उनके बारे में बात कर रहा हूं, दलेर जी के बारे में। मेरे बारे में तो आप कमेंट में बकवास करेंगे। क्या कभी आपने उन्हें शराब के साथ देखा है। जब आपने देखा ही नहीं है तो आप कह रहे हैं कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se: 'बादशाह ने तो एक मच्छर भी नहीं मारा होगा...' मीका सिंह ने खुद को क्यों कहा असली Bad Boy?
मीका सिंह (Mika Singh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने दलेर मेहंदी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "तो मैं आप लोगों से यही बोलना चाहता हूं कि कई बार हम कलाकार किसी के कहने पर हां कर देते हैं। भले ही हमें 104 बुखार हो, मायने नहीं रखता। इन्होंने भी ऐसा ही किया होगा, हां कर दी होगी भले ही तबीयत ठीक नहीं है। उनकी तबीयत खराब थी, क्योंकि हाल ही में उनका बड़ा ऑपरेशन हुआ है। खैर ये पाजी करने के लिए दलेर पाजी ने मना किया था। लेकिन भाई होने के नाते मैं ये बोलूंगा। वहां स्टेज पर एक मंत्री आए और उन्होंने झाड़ दिया कि आपसे गाना नहीं गाया जा रहा है तो मत गाओ। मान लिया कि आप सही बोल रहे हैं। लेकिन ये मत बोलिये कि शराब पी है।"
मीका सिंह ने वीडियो में आगे कहा कि मैं मीडिया को भी चैलेंज करता हूं और उनके दोस्त व कलीग होंगे, जिनसे मैं कहता हूं कि अगर आपने कभी भी दलेर मेहंदी को शराब पीते देखा है तो मैं गाना छोड़ दूंगा।
