यूरोप का छोटा लेकिन बेहद समृद्ध देश मोनाको (Monaco) अपनी अंतरराष्ट्रीय जीवनशैली, लग्जरी उद्योग और बेहतरीन बिजनेस एजुकेशन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हाल के वर्षों में भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों के बीच मोनाको जाकर पढ़ाई करने का रुझान काफी बढ़ा है। फ्रेंच रिविएरा के केंद्र में स्थित यह देश मुख्य रूप से बिजनेस, हॉस्पिटैलिटी, लग्जरी मैनेजमेंट और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। हालांकि, किसी भी विदेशी छात्र के लिए मोनाको के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से पहले वहां के वीजा, रेजिडेंस परमिट और एजुकेशन सिस्टम (Education Rules and Regulation) के कड़े नियमों को समझना बेहद आवश्यक है। अगर आप भी मोनाको जाकर हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए आपको यहां पढ़ाई के लिए नियमों के बारे में बताएं।
मोनाको में उच्च शिक्षा और प्रमुख कोर्सेज
मोनाको में मुख्य रूप से इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मोनाको (IUM) जैसे वैश्विक मान्यता प्राप्त संस्थान हैं, जहां अधिकांश पाठ्यक्रम अंग्रेजी भाषा में पढ़ाए जाते हैं। यहां लोकल और विदेशी छात्रों का पसंसीदा कोर्स बीए इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए (MBA), लग्जरी मैनेजमेंट में मास्टर , इंटरनेशनल मैनेजमेंट और फाइनेंस है। बता दें कि यहां भले ही पढ़ाई अंग्रेजी में होती है, लेकिन दैनिक जीवन और स्थानीय संस्कृति में घुलने-मिलने के लिए बेसिक फ्रेंच भाषा सीखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप वहां रहते हुए कोई लैंग्वेज कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं और फ्रेंच लैंग्वेज सीख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - United Kingdom में बड़ा बदलाव! अब नौकरी छोड़ने पर नहीं छीनेगा वीजा, इन कंपनियों से आसानी से छूट सकेंगे विदेशी वर्कर्स
एडमिशन और वीजा नियम
विदेशी छात्रों के लिए मोनाको में पढ़ाई के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।
ऑफिशियल एडमिशन लेटर - सबसे पहले मोनाको के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्वीकृति पत्र (Acceptance Letter) प्राप्त करना होगा।
लॉन्ग-स्टे स्टूडेंट वीजा - फ्रांस और मोनाको के बीच विशेष संधि के कारण, गैर-यूरोपीय छात्रों को फ्रांस के दूतावास/उच्चायोग के माध्यम से मोनाको के लिए लॉन्ग-स्टे वीजा हेतु आवेदन करना होता है।
वित्तीय प्रमाण - मोनाको में रहने का खर्च काफी अधिक है। छात्रों को बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से यह साबित करना होता है कि उनके पास शिक्षण शुल्क के अलावा रहने, खाने और इंश्योरेंस का पर्याप्त खर्च है।
हेल्थ इंश्योरेंस - मोनाको में प्रवास के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के पास वैध हेल्थ व मेडिकल इंश्योरेंस होना अनिवार्य है।
मोनाको पहुंचने के बाद रेजिडेंस परमिट
मोनाको पहुंचने के 3 महीने के भीतर छात्रों को स्थानीय इमिग्रेशन ऑफिस में जाकर अपने छात्र निवास परमिट (Carte de Séjour) के लिए पंजीकरण कराना होता है। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
- वैध पासपोर्ट
- वीजा
- मोनाको में आवास का प्रमाण
- पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC)
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंग्लिश में 'Weekend Brain' का क्या अर्थ है, किन लोगों के लिए होता है इस्तेमाल
जॉब्स और करियर के अवसर
बता दें कि मोनाको में विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम करने का नियम है। लेकिन यह नियम काफी सख्त हैं। आपको केवल विश्वविद्यालय के अप्रूवल और सीमित घंटों के लिए ही काम करने की अनुमति मिलती है। इसके साथ ही मोनाको लग्जरी ब्रांड्स, बैंकिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और इवेंट्स (जैसे मोनाको ग्रैंड प्रिक्स) का ग्लोबल हब है। पढ़ाई के दौरान मिलने वाली इंटर्नशिप छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर के बड़े दरवाजे खोलती है। यदि आप एक सुरक्षित, वैश्विक और उच्च स्तरीय माहौल में पढ़ाई का अनुभव लेना चाहते हैं, तो समय रहते अपने शैक्षणिक दस्तावेजों और वित्तीय योजना की तैयारी शुरू कर दें।
