एजुकेशन

Algeria में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों के लिए क्या है भाषा का नियम, यहां देखें पूरी डिटेल्स

अगर आप Algeria से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो वहां एडमिशन प्रक्रिया के साथ भाषा को लेकर नियमों के बारे में भी सही से जाने, ताकि आपको बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Image

Algeria में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों के लिए क्या है भाषा का नियम (Photo - AI/Newsroom Verifed)

Algeria Language Requirements for Education: उत्तरी अफ्रीका में स्थित खूबसूरत देश अल्जीरिया (Algeria) अब अंतरराष्ट्रीय और विशेष रूप से अफ्रीकी व एशियाई छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और उत्कृष्ट सरकारी विश्वविद्यालयों के कारण हर साल हजारों विदेशी छात्र यहां दाखिला लेते हैं। हालांकि, किसी भी विदेशी देश में पढ़ाई करने जाने से पहले न केवल वहां के वीजा नियमों और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में आपको जानना जरूरी है, बल्कि वहां के भाषा संबंधी नियमों को समझना बेहद जरूरी होता है।

बता दें कि अल्जीरिया की आधिकारिक भाषा अरबी है, लेकिन उच्च शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में फ्रेंच व अंग्रेजी का भी व्यापक इस्तेमाल होता है। इसलिए आपको नियमों के बारे में जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि अल्जीरिया के विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों के लिए भाषा के क्या नियम हैं और उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अल्जीरियाई उच्च शिक्षा में पढ़ाई के माध्यम

अल्जीरिया के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पाठ्यक्रमों का संचालन मुख्य रूप से तीन भाषाओं में किया जाता है:

अरबी (Arabic)मानवीय अध्ययन, सामाजिक विज्ञान, कानून, साहित्य और पत्रकारिता जैसे विषयों की पढ़ाई मुख्य रूप से अरबी भाषा में होती है।
फ्रेंच (French)विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई ऐतिहासिक रूप से फ्रेंच माध्यम में कराई जाती है।
अंग्रेजी (English)हाल के वर्षों में अल्जीरिया सरकार ने विश्वविद्यालयों में अंग्रेजी को बढ़ावा दिया है। अब कई तकनीकी और पोस्टग्रेजुएट कोर्स सीधे अंग्रेजी में भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

विदेशी छात्रों के लिए भाषा को लेकर नियम

अल्जीरियाई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए विदेशी छात्रों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है -

भाषा प्रमाण पत्र - यदि आप ऐसे पाठ्यक्रम में प्रवेश ले रहे हैं जिसका माध्यम फ्रेंच या अरबी है, तो आपको अपनी दक्षता साबित करनी होगी। फ्रेंच माध्यम वाले पाठ्यक्रमों के लिए DELF/DALF (B2 लेवल) या TCF स्कोर मांगा जा सकता है।

प्रिपरेटरी लैंग्वेज कोर्स - यदि किसी छात्र को अरबी या फ्रेंच भाषा का पूर्व ज्ञान नहीं है, तो अधिकांश अल्जीरियाई विश्वविद्यालय छात्रों को मुख्य डिग्री कोर्स शुरू करने से पहले 1 वर्ष का भाषा तैयारी पाठ्यक्रम करने का अवसर देते हैं।

अंग्रेजी माध्यम के पाठ्यक्रम - यदि आप किसी ऐसे प्रोग्राम में दाखिला ले रहे हैं जो पूरी तरह अंग्रेजी में पढ़ाया जाता है, तो वहां IELTS या TOEFL स्कोर जमा करना हो सकता है (यद्यपि कई संस्थान अंग्रेजी माध्यम से पिछली पढ़ाई के प्रमाण पत्र को भी स्वीकार कर लेते हैं)।

अल्जीरिया में पढ़ाई के दौरान भाषा के फायदे

अल्जीरिया में रहने और पढ़ने के लिए विदेशी छात्रों को अरबी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में महारत हासिल करने का बेहतरीन मौका मिलता है, जिससे उनका ग्लोबल करियर प्रोफाइल मजबूत होता है। यद्यपि कक्षा में फ्रेंच या अंग्रेजी का उपयोग होता है, लेकिन स्थानीय बाजारों और दैनिक जीवन में बातचीत के लिए बुनियादी अरबी सीखना छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होता है। भले ही वह अंग्रेजी में शिक्षा हासिल कर रहे हैं लेकिन एक सामान्य जीवन जीने और अपने कार्यों को आसान बनाने के लिए इन दोनों भाषाओं को सीखना उनके लिए जरूरी और लाभकारी होगी।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

विश्वविद्यालय और कोर्स का चयन करते समय यह पहले ही स्पष्ट कर लें कि उस विशेष संकाय (Faculty) में पढ़ाई का माध्यम क्या है। इसके साथ ही अल्जीरियाई सरकार द्वारा दी जाने वाली कई राष्ट्रीय स्कॉलरशिप में प्रारंभिक भाषा प्रशिक्षण का खर्च शामिल होता है। इसलिए इसके बारे में भी चेक करें।

वीजा के लिए डॉक्यूमेंट्स का ट्रांसलेशन

जी हां, अल्जीरिया में पढ़ाई के लिए आपको अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों (मार्कशीट, डिग्री, बर्थ सर्टिफिकेट) का फ्रेंच या अरबी में अनुवाद करवाकर ही वीजा और एडमिशन के लिए जमा करना होगा। आप उन्हें वैसे के वैसे सबमिट नहीं कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article