एजुकेशन

Maharashtra 12th Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट DigiLocker और SMS से कैसे करें चेक

Maharashtra 12th Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र डिजिलॉकर, वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Maharashtra 12th Board Result 2026

Maharashtra 12th Board Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड किसी भी समय एचएससी (HSC) परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है, लेकिन डिजिलॉकर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट आगामी दिनों में कभी भी आ सकता है। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

डिजिलॉकर ने दिए रिजल्ट को लेकर संकेत

नतीजों के संबंध में डिजिलॉकर ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी साझा की है। इस ट्वीट में बताया गया है कि कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 जल्द घोषित किया जा सकते है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा।

डिजिलॉकर से कैसे करें रिजल्ट चेक

  • डिजिलॉकर पर महाराष्ट्र बोर्ड का परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां Login/Register पर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहले से यहां रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉगइन करें।
  • अब Maharashtra Board HSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'HSC Result 2026' के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज कर 'View Result' बटन दबाएं।
  4. स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे आप डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Read: DU के रामजस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन? यहां देखें पूरी प्रक्रिया

SMS से कैसे करें रिजल्ट चेक

यदि इंटरनेट की सुविधा न हो, तो आप मोबाइल मैसेजिंग का उपयोग कर सकते हैं। उन्हें मैसेज बॉक्स में टाइप करना है MHHSC (Space) अपना सीट नंबर। उसके बाद इस मैसेज को 57766 पर भेज देना है। कुछ ही पलों में आपको विषय-वार अंकों के साथ रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article