School Holiday Today: दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाले छठ पर्व का आज चौथा दिन है। छठ पर्व के तीसरे दिन यानी कल 27 अक्टूबर को कई स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी। ऐसे में आज यानी 28 अक्टूबर (28 October School Closed News) को लेकर लोग स्कूलों की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूज हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के छात्र लगातार ये सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 28 अक्टूबर को छठ पूजा के मौके पर स्कूलों की छुट्टी है या फिर नहीं? इस लेख में आप स्कूलों की छुट्टी को लेकर अपडेट जान सकते हैं।
गौतमबुद्ध नगर में बंद रहेंगे स्कूल School Closed Today
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर प्रशासन द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि छठ पर्व के मौके पर 28 अक्तूबर को जिले के सभी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। ये निर्देश जिले में संचालित नर्सरी से लेकर कक्षा 12 के सभी स्कूलों पर लागू होता है।
नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी Noida and Ghaziabad school closed news
नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में 28 अक्तूबर की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं दिल्ली सरकार ने स्कूलों के बंद रहने को लेकर कोई अतिरिक्त अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे पहले यानी 27 अक्टूबर को दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के मौके को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। हालांकि 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
छठ पूजा पर बंद रहेंगे ये स्कूल Chhath Puja school holiday
डीएम ने घोषणा की है कि यूपी के प्रयागराज में भी 28 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले लखनऊ और गोरखपुर समेत कई जिलों में आज के लिए पहले ही स्थानीय अवकाश घोषित किया जा चुका है। इससे पहले लखनऊ डीएम ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया था।
बिहार में छठ पूजा पर छुट्टी Bihar Chhath Puja school closed
बिहार में छठ का एक अलग ही महत्व देखने को मिलता है। यहां पर 29 अक्तूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। दीवाली के मौके पर 18 अक्तूबर को भी स्कूल बंद रखे गए थे, जो कि छठ पूजा तक यानी 29 अक्तूबर तक बंद हैं।
पश्चिम बंगाल का क्या है अपडेट? West Bengal school closed news
पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 और 28 अक्तूबर को स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं 31 अक्तूबर को जगद्धात्री पूजा के लिए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
