एजुकेशन

Today School Closed: क्या आज 3 मार्च को स्कूल बंद हैं या खुले, जानें अपने राज्य की छुट्टी का अपडेट

Today School Closed or Not: होली एक बड़ा हिंदू त्योहार है जिसे रंगों, प्यार और बसंत और फसल के मौसम की शुरुआत के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल की छुट्टियों के सही अपडेट के लिए अपने-अपने स्कूलों के टच में रहें। इस बार होलिका दहन की तारीखों को लेकर भी काफी कन्फ्यूजन थी ऐसे में इस लेख में चलिये जानते हैं कि आज यानी 3 मार्च को स्कूली छुट्टी का क्या अपडेट रहता है। Holi School Closed, 3 March School Closed or not, Aaj school band hain ya khule, aaj School ki chutti

Image

School Closed 3 March

Today School Closed or Not: इस साल होली 4 मार्च, 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी लेकिन अभी भी इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि कल (3 मार्च) होलिका दहन के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे या नहीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही 2 मार्च से 4 मार्च के बीच स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है, लेकिन दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स सोच रहे हैं कि उन्हें भी ऐसी ही छुट्टी मिलेगी या नहीं। होली एक बड़ा हिंदू त्योहार है जिसे रंगों, प्यार और बसंत और फसल के मौसम की शुरुआत के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल की छुट्टियों के सही अपडेट के लिए अपने-अपने स्कूलों के टच में रहें। इस लेख में चलिये जानते हैं कि आज यानी 3 मार्च को स्कूली छुट्टी का क्या अपडेट रहता है।

UP के स्कूल 4 मार्च तक बंद

ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सरकारी स्कूल 2 मार्च से 4 मार्च, 2026 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल अपना एकेडमिक कैलेंडर फॉलो कर सकते हैं। ज्यादातर स्कूल 2 मार्च से 4 मार्च, 2026 के बीच बंद रहेंगे, यह राज्य और लोकल परंपराओं पर निर्भर करेगा।

राजधानी दिल्ली का क्या है अपडेट ?

राजधानी दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो राजधानी के स्कूलों में कल यानी 3 मार्च को छुट्टी रहेगी। बच्चे और पेरेंट्स ध्यान दें कि यहां कल सभी सरकारी और प्राइेट स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि छात्रों को सलाह दी जाती है कि एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक से संपर्क करें।

गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने जो निर्देश जारी किए हैं उनके अनुसार होली के मौके पर गाजियाबाद के स्कूल 2 मार्च से 5 मार्च तक छुट्टी की घोषणा की गई थी। ऐसे में यहां अब स्कूल 6 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं 6 मार्च से फिर से शुरू होंगी।

नोएडा में स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट

नोएडा के स्कूलों की बात करें तो यहां के स्कूलों में कल यानी 3 मार्च को छुट्टी है। हालांकि ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि होली की छुट्टी से संबंधित सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

राजस्थान और कश्मीर में छुट्टी का अपडेट

राजस्थान में स्कूल 2 और 3 मार्च को बंद रहेंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों के अपडेट के लिए अपने स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के टच में रहें। इसके अलावा, कश्मीर यूनिवर्सिटी ने 2 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी हैं। नई तारीखें जल्द ही अनाउंस की जाएंगी।

होली पर कुछ समय के लिए बंद रहेंगी मेट्रो सर्विस

होली के त्योहार के दिन यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 PM तक मेट्रो सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article