एजुकेशन

KVS Exam Dates 2023: घोषित हुई केवीएस टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य परीक्षाओं की तारीख, जानें कब है आपका एग्जाम

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 20, 2023, 01:23 PM IST

KVS Exam Dates 2023: केवीएस एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीजीटी और टीजीटी सहित अन्य परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस परीक्षा के जरिए 13404 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

KVS Exam Date 2023

Photo : iStock

KVS Exam Dates 2023, KVS TGT, PGT and PRT Exam Date 2023: केवीएस में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीजीटी और टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो यहां केवीएस एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

KVS Teacher Exam 2023: कब होगी परीक्षा

केवीएस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, केवीएस टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक किए जाने की संभावना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

How to download KVS Exam 2023 Admit Card

  • सबसे पहले केवीएस की आधिकारकि वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर केवीएस टीजीटी/पीजीटी/पीआरटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • अब अभ्यर्थी केवीएस एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Teacher Bharti 2023: इतना मिलेगा वेतन

केवीएस में पीजीटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, टीजीटी पदों के लिए 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए और पीआरटी पदों के लिए 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

KVS Recruitment 2023: कितने पदों पर भर्ती

केवीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीजीटी के 1409 पद, टीजीटी के 3176 पद और पीआरटी के 6414 पद सहित कुल 13404 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 5 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article