MPSC Group C Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2022 को जारी कर दिया गया है। एमपीएससी की ओर से 5 नवंबर को होने जा रही प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी किया है। ऐसे उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने रजिस्टर क्रेडेंशियल्स जैसे ईमेल आईडी और अन्य का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से एमपीएससी एडमिट कार्ड 2022 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स यहां पर देखें।
MPSC ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2022: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in पर जाएं।
- दिखाई देने वाले होम पेज पर, एमपीएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
- पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करके सब्मिट करें।
- एमपीएससी एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड चेक, डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
एमपीएससी ग्रुप सी प्रीलिम्स परीक्षा 5 नवंबर, 2022 को आयोजित होने जा रही है। इसके अलावा जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें एक वैध आईडी प्रूफ और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ एडमिट कार्ड ले जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए यहां दिए डायरेक्ट लिंक को देख सकते हैं।
एमपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा समय, रिपोर्टिंग समय, निर्देश और अन्य की जांच करें। आयोग निर्धारित समय के अनुसार रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा।
