एजुकेशन

JPSC Civil Judge Prelims Result 2023 Released: घोषित हुआ झारखंड सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, 1800 से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

JPSC Civil Judge Prelims Result 2023 Released: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

JPSC Civil Judge Prelims Result 2023 Released: यहां चेक करें झारखंड सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

JPSC Civil Judge Prelims Result 2023 Released: जेपीएससी सिविल जज 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JPSC Civil Judge Prelims Result 2023) खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर (JPSC Civil Judge Prelims Result) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 138 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां मेन्स परीक्षा के लिए कुल 1844 उम्मीदवारो को चयनित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें झारखंड लोक सेवा आयोग के सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JPSC Civil Judge Prelims Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Press Release and revised result of the Civil Judge Junior Division PT Examination, Advt.No.-22/2023 (05-06-2026) लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
JPSC Civil Judge Prelims Result 2023: Check Here

आयोग ने रिजल्ट जारी करने के साथ कहा है कि यदि प्रकाशित परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि, टंकण संबंधी गलती या तकनीकी विसंगति पाई जाती है तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: यूपी पुलिस SI भर्ती का फिजिकल टेस्ट 15 जून से

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उक्त परीक्षा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित Civil Review (Filing) No. 1736/2026, W.P.(S) No.-6602/2024 (संतोषना कुमारी बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य), W.P.(S) No.-169/2025 (रामेश्वर सिंह बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) तथा अन्य समस्त वादों के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article