एजुकेशन

JoSAA Counselling 2026: IIT, NIT और IIIT में दाखिले के लिए आज से काउंसलिंग, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

JoSAA Counselling 2026: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने वर्ष 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Image

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग

JoSAA Counselling 2026: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने वर्ष 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 2 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी प्रक्रिया के माध्यम से देश के IIT, NIT, IIIT, IIEST और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में दाखिले दिए जाएंगे।

काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को JoSAA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वे अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट भी जारी किया जाएगा, जिससे उन्हें यह अनुमान लग सके कि उनकी रैंक के आधार पर कौन-सा संस्थान मिल सकता है। इसके बाद अंतिम चॉइस लॉकिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी।

इस वर्ष JoSAA के माध्यम से देश के 127 प्रमुख तकनीकी संस्थानों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। इनमें 23 IIT, 31 NIT, 26 IIIT, IIEST शिबपुर और 47 अन्य GFTI संस्थान शामिल हैं। सभी संस्थानों में प्रवेश एक ही केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म के जरिए होगा, जिससे छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

जोसा के बाद कहां मिलेगा एडमिशन

JoSAA काउंसलिंग JEE Main और JEE Advanced में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। IIT में प्रवेश के लिए JEE Advanced क्वालिफाई करना अनिवार्य है, जबकि NIT, IIIT और GFTI में दाखिला JEE Main रैंक के आधार पर दिया जाता है।

जरूरी डॉक्यूमेंट

सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, JEE Main या JEE Advanced स्कोर कार्ड, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र शामिल हैं। इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए JoSAA काउंसलिंग सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक शेड्यूल पर नजर रखें और समय पर रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article