एजुकेशन

JoSAA Counseling 2026: जोसा काउंसलिंग में कैसे करें चॉइस फिलिंग, IIT कानपुर के मेंटर्स देंगे छात्रों के हर सवाल का जवाब

JoSAA Counseling 2026: जोसा काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग के दौरान छात्र असमंजस में रहते हैं, उनकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए आईआईटी कानपुर ने हेल्पडेस्क की शुरुआत की है, जिसमें छात्रों के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

Image

JoSAA Counseling 2026

JoSAA Counseling 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक (BTech) कोर्स में एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है। एडमिशन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा पहले ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन के दौरान जोसा काउंसलिंग में उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग करनी होती है।

जोसा काउंसलिंग में सही कॉलेज और सही ब्रांच का चुनाव करना यानी 'चॉइस फिलिंग' (Choice Filling) सबसे महत्वपूर्ण चरण है। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि अच्छी रैंक होने के बाद भी गलत चॉइस भरने के कारण छात्रों को मनपसंद सीट नहीं मिल पाती है। छात्रों की इसी उलझन को दूर करने के लिए IIT Kanpur ने कई छात्र और मेंटर्स आगे आए हैं। यह जोसा काउंसलिंग मे चॉइस फिलिंग के में मदद करेंगे और छात्रों के हर सवाल का जवाब देंगे, ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

BTech एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी (IITs), एनआईटी (NITs), आईआईआईटी (IIITs) और सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में बीटेक प्रवेश के लिए केंद्रीय काउंसलिंग प्रक्रिया यानी JoSAA 2026 के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 2 जून से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। जोसा काउंसलिंग में छात्रों को JEE Main और JEE Advanced में मिली रैंक के आधार पर ही सीटों का आवंटन किया जाता है।

IIT कानपुर देगा छात्रों के हर सवाल का जवाब

जोसा काउंसलिंग के दौरान होने चॉइस फिलिंग में और आवेदन फॉर्म में होने वाली गलतियों से छात्रों को बचाने के लिए आईआईटी कानपुर ने एक स्पेशल हेल्पडेस्क की शुरुआत की है। इस हेल्पडेस्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले लोग बाहर से नहीं बल्कि आईआईटी के ही छात्र हैं। क्योंकि यह पहले खुद जोसा काउंसलिंग से गुजर चुके हैं, इसलिए यह आगे मार्गदर्शन अच्छा दे सकते हैं और सामान्य रूप से होने वाली गलतियों से छात्रों को बचा सकते हैं।

हेल्पडेस्क पर पूछ सकते हैं ये जरूरी सवाल

क्योंकि आप पहली बार इस काउंसलिंग से गुजर रहे हैं तो लाजमी है कि आपके मन में इसको लेकर ढेरों सवाल भी होंगे। ऐसे में आप आईआईटी कानपुर के मेंटर्स से सीधे सवाल कर अपनी कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं।

- आपकी जेईई रैंक के आधार पर आपको कौन सा बेस्ट कॉलेज मिल सकता है।

- काउंसलिंग पोर्टल पर कॉलेजों और कोर्सेज को किस क्रम में रखना चाहिए।

- दो अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच (जैसे CS बनाम IT या कोर ब्रांच) में से किसका चुनाव बेहतर होगा।

- आईआईटी के अंदर की पढ़ाई, माहौल और प्लेसमेंट से जुड़े जमीनी अनुभव।

- आपकी रुचि के अनुसार क्या बेहतर हो सकता है।

गाइडेंस पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी जोसा काउंसलिंग के लिए आईआईटी के मेंटर्स से काउंसलिंग और प्रोग्राम से जुड़े सवालों के जवाब पाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने हर सवाल का जवाब प्राप्त कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है -

1. इसके लिए आईआईटी कानपुर द्वारा जारी किए गए QR कोड को स्कैन करना होगा।

2. क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद छात्र मांगी गई जानकारी भरें।

3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप मेंटर्स के साथ सीधे जुड़कर अपने सभी सवाल पूछ सकते हैं।

कैसे होता है JoSAA काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट?

1. छात्र की JEE Main या JEE Advanced रैंक।

2. काउंसलिंग फॉर्म भरते समय छात्र द्वारा चुने गए कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता।

3. संबंधित कैटेगरी और संस्थान में सीटों की कुल उपलब्धता।

जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते हुए और अपने पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन करते हुए छात्रों को सलाह है कि वह शांत रहें और सोच-समझ कर फैसला लेते हुए बिना दबाव में आए अपने अनुसार चयन करें। आईआईटी कानपुर के मेंटर्स की सहायता लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article