एजुकेशन

फिर सामने आई CBSE की बड़ी लापरवाही, 12वीं के छात्र को जारी की गई ब्लैंक मार्कशीट

CBSE Blank Marksheet: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शाहदरा के रहने वाले 12वीं के छात्र तनिष्क वत्स को ब्लैंक मार्कशीट जारी कर दी। मार्कशीट देखते ही तनिष्क टेंशन में आ गया। हालांकि बार-बार कहने सुनने के बाद बोर्ड की तरफ से तनिष्क को दोबारा मार्कशीट जारी की गई, जिसमें उनको 81% नंबर मिले हैं।

Image

CBSE (62)

CBSE Blank Marksheet: सीबीएसई ओएसएम के बाद एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने शाहदरा के रहने वाले 12वीं के छात्र तनिष्क वत्स को ब्लैंक मार्कशीट जारी कर दी। मार्कशीट देखते ही तनिष्क टेंशन में आ गया। पूरे घर को बार बार सफाइयां देने लगा कि उसका पेपर बहुत अच्छा हुआ था, फिर पता नहीं ये ऐसे क्यों हुआ। तनिष्क के पिता ने स्कूल से कहा कि मेरे बेटे ने सारी परीक्षा दी थी फिर उसे ब्लैंक मार्कशीट कैसे जारी हो सकती है।

इस पर स्कूल ने कहा कि वह बोर्ड से बात करेगा। कई बार स्कूल की तरफ से भी बोर्ड को मेल किया गया। फिर भी कुछ बात नहीं बनी तो तनिष्क के पिता सचिन गौड़, मां इंदु शर्मा तनिष्क के साथ बोर्ड ऑफिस में गए और बोले उनके बेटे ने सारी परीक्षाएं दी थी फिर ब्लैंक मार्कशीट कैसे दे दी गई। इसकी वजह से मेरा बेटा बहुत परेशान है और उसके साथ ही हम सब भी बहुत परेशान हैं। इस पर सीबीएसई ने उनसे कहा कि हो सकता है कि उसने गलत लिंक का इस्तेमाल किया हो या फिर राइटिंग में कोई गड़बड़ी हो, जिसकी वजह से आंसर शीट स्कैन ना हो पाई हो, इसलिए मार्कशीट ब्लैंक मिली। इस पर उन्होंने बोर्ड ने कहा, कौन सी इंक इस्तेमाल करनी हैं, ऐसे कोई दिशा निर्देश तो बोर्ड की तरफ से नहीं जारी किए गए थे।

CBSE Blank Marksheet

CBSE Blank Marksheet

CBSE Blank Marksheet

CBSE Blank Marksheet

CBSE Blank Marksheet News: बोर्ड ने दोबारा जारी की मार्कशीट

बार-बार कहने सुनने के बाद बोर्ड की तरफ से आखिर तनिष्क को सही मार्कशीट जारी की गई। दोबारा जारी मार्कशीट में तनिष्क को 81% नंबर मिले। हर सब्जेक्ट में अपने नंबर देखकर तनिष्क को कुछ संदेह हुआ तो उसने अपने 6 सब्जेक्ट की आंसर शीट की फोटो कॉपी मंगाई। इसके लिए पूरी फीस भी जमा की। लेकिन बोर्ड की तरफ से सिर्फ पांच विषयों की आंसर शीट ही भेजी गई। अब जब तनिष्क रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो अप्लाई ही नहीं हो रहा है। बार बार पोर्टल पर लिखकर आ रहा है कि Photocopy subjects not processed yet यहां Re-evaluation के लिए अप्लाई सिर्फ 6 जून तक ही हो सकता है।

पूरा परिवार रिजल्ट देखकर परेशान

इसकी वजह से पूरा परिवार परेशान है। तनिष्क इस बात को लेकर तनाव में है कि इतनी सारी दिक्कतें उसके साथ ही ऐसा क्यों हो रही हैं। तनिष्क के पिता ने कहा कि बेटा डिप्रेशन में है, इसलिए हम उसे कभी अकेले नहीं छोड़ते। बोर्ड की गलतियों की वजह से मेरा बेटा डिप्रेशन में चला गया है और उसको परेशान देखकर हम सब टेंशन में हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article