JNVST Class 6 Result 2026 Expected Date: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) मार्च 2026 में जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) कक्षा 6 फेज-1 का रिजल्ट जारी कर सकती है, जबकि फेज-2 का रिजल्ट मई 2026 में घोषित होने की संभावना है। जिन छात्रों ने यह प्रवेश परीक्षा दी है, वे अपना JNVST Class 6 Result 2026 आधिकारिक वेबसाइटों navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक रिजल्ट जारी होते ही पोर्टल पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
इस साल देशभर में 20 लाख से अधिक छात्रों ने दो चरणों में आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया है।
कब हुई थी परीक्षा?
फेज-1 की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि फेज-2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आधार पर दोनों चरणों के नतीजे अलग-अलग जारी किए जाएंगे।
JNVST Class 6 Result 2026: कैसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन इन आसान स्टेप्स में देख सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “View JNVST Class 6 Result 2026 (Individual)” लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें और “Submit” बटन दबाएं। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।
ऑफलाइन कैसे देखें रिजल्ट
ऑनलाइन सुविधा के अलावा छात्र ऑफलाइन माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित छात्रों को संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा SMS और स्पीड पोस्ट के माध्यम से सूचना दी जाएगी। चयन सूची और वेटिंग लिस्ट संबंधित विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएगी।
इसके साथ ही छात्र जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला मजिस्ट्रेट, डिप्टी कमिश्नर और नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समिति क्षेत्रवार चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट भी जारी करेगी, जिसमें चयनित छात्रों के नाम और रोल नंबर दर्ज होंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे एडमिशन प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।
