एजुकेशन

JNU PG Admission 2026: जेएनयू ने जारी किए पीजी कोर्सेज में प्रवेश के परिणाम, यहां देखें सीट अलॉटमेंट का पूरा शेड्यूल

JNU PG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स में प्रवेश की पहली लिस्ट आज जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

JNU PG Admission 2026

JNU PG Admission 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेएनयू की ओर से एमए, एमएससी और एमसीए जैसे विभिन्न लोकप्रिय कोर्स में प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) के माध्यम से इस प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब जेएनयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कट-ऑफ स्कोर दोनों देख सकते हैं।

CUET PG स्कोर के साथ 'डेप्रिवेशन पॉइंट्स' का मिलेगा लाभ

जेएनयू में इस बार पीजी कोर्सेज में दाखिला पूरी तरह से CUET PG 2026 के प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से हो रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि प्रवेश केवल परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं होगा। जेएनयू की विशिष्ट प्रवेश नीति के अनुसार, पिछड़े क्षेत्रों और निर्धारित विशेष श्रेणियों से आने वाले पात्र अभ्यर्थियों को डेप्रिवेशन पॉइंट्स यानी अतिरिक्त अंकों का लाभ भी नियमों के तहत दिया गया है।

JNU PG 2026 एडमिशन शेड्यूल

चरणतिथि
पहली मेरिट सूची जारी25 जून 2026
पहली सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान25 जून से 27 जून 2026
दूसरी मेरिट सूची और सुपरन्यूमेररी सीटों का विवरण3 जुलाई 2026
दूसरी सूची के लिए रजिस्ट्रेशन और सीट ब्लॉकिंग3 जुलाई से 5 जुलाई 2026
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन9, 10, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई 2026
रिक्त सीटों के लिए Willingness जमा23 जुलाई से 25 जुलाई 2026
अंतिम मेरिट सूची जारी31 जुलाई 2026
अंतिम रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान31 जुलाई से 2 अगस्त 2026
अंतिम दस्तावेज सत्यापन6 और 7 अगस्त 2026
प्रवेश प्रक्रिया समाप्त10 अगस्त 2026

एडमिशन के लिए चाहिए यह डॉक्यूमेंट्स

1. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट

2. स्नातक (Graduation) की डिग्री या प्रोविजनल प्रमाणपत्र

3. माइग्रेशन और चरित्र प्रमाण पत्र (Migration & Character Certificate)

4. आरक्षण का लाभ लेने के लिए वैध और अपडेटेड OBC, SC, ST या EWS श्रेणी का प्रमाणपत्र

कैसे चेक करें पहली मेरिट लिस्ट और रिजल्ट

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर पहली मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

दिशा-निर्देशों का करें पालन

उम्मीदवारों को बता दें कि केवल मेरिट लिस्ट में नाम आने से एडमिशन कन्फर्म नहीं माना जाएगा। चयनित छात्रों को दी गई समय-सीमा के अंदर प्री-एनरोलमेंट की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ फीस का भुगतान करना होगा। अगर वह ऐसा करने में असफल होते हैं तो उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ई-प्रोस्पेक्टस जरूर पढ़ें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article