एजुकेशन

JKBOSE 11th Result 2026 OUT: जारी हुआ जम्मू-कश्मीर 11वीं रिजल्ट, jkbose.jk.gov.in से करें मार्कशीट डाउनलोड

JKBOSE 11th Result 2026 OUT: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 11वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र jkresults.nic.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JKBOSE 11th Result 2026 OUT

JKBOSE 11th Result 2026 OUT: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं (समर ज़ोन) के वार्षिक परिणाम 2026 घोषित कर दिए हैं। 28 फरवरी से 2 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in से अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। बस उन्हें अपने रोल नंबर दर्ज करना है और नतीजे स्क्रीन पर आ जाएंगे।

JKBOSE 11th Result 2026 ऑनलाइन कैसे करें चेक

स्टेप 1 - वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jkresults.nic.in पर विजिट करें।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Higher Secondary School Examination (Class 11) Session Annual Regular Summer Zone 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।

स्टेप 4 - सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 - भविष्य के उपयोग जैसे एडमिशन या स्कॉलरशिप के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

JKBOSE 11th Result 2026 नाम के अनुसार कैसे करें डाउनलोड

यदि किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो वे नाम के आधार पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं:

स्टेप 1 - बोर्ड ने अपनी मुख्य वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर एक विस्तृत 'रिजल्ट गज़ट' पीडीएफ जारी किया है।

स्टेप 2 - इस पीडीएफ को डाउनलोड करके छात्र 'Ctrl + F' के जरिए अपना नाम खोज सकते हैं और अपने अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट कैसे करें रिजल्ट चेक

इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र अपने स्कूल जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। JKBOSE सभी संबद्ध स्कूलों को एक समेकित (Consolidated) रिजल्ट शीट भेजता है, जिसमें स्कूल के सभी छात्रों का विवरण होता है।

  • मार्कशीट में होगी यह जानकारी
  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • थ्योरी के अंक
  • प्रैक्टिकल के अंक
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • प्राप्त अंक
  • पास/फेल

मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्र अपने स्कूल से संपर्क करें ताकि समय से गलतियों में सुधार किया जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article