JIPMAT Result 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 7 जून 2026 को हुई परीक्षा में बैठे थे, वे अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा। स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की डिटेल दी गई है।
IIM बोधगया और IIM जम्मू के 5 साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए यह स्कोर अहम माना जाएगा।
JIPMAT Result 2026 Step to Download
- NTA की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन खोलें।
- Score Card of JIPMAT 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
- PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें, आगे काउंसलिंग में काम आएगा।
परीक्षा और अटेंडेंस के आंकड़े
JIPMAT 2026 का आयोजन 7 जून को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस बार कुल 13,876 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 11,527 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 6,697 पुरुष और 4,830 महिला उम्मीदवार थे। अटेंडेंस रेट लगभग 83% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। परीक्षा में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डाटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग और वर्बल एबिलिटी से सवाल पूछे गए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU Admission 2026: इस सप्ताह शुरू हो सकती है दिल्ली यूनिवर्सिटी की UG एडमिशन प्रक्रिया, 21 जुलाई से नया सेशन
आंसर-की और रिजल्ट प्रोसेस
NTA ने परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को 10 से 12 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने सभी आपत्तियों की जांच की और जरूरी बदलावों के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई। इसी फाइनल की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।
अब शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को IIM बोधगया और IIM जम्मू की एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। दोनों संस्थान JIPMAT स्कोर के आधार पर ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाएंगे। फाइनल मेरिट स्कोर, GD-PI परफॉर्मेंस और एकेडमिक रिकॉर्ड को मिलाकर बनेगी।
NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे स्कोरकार्ड केवल आधिकारिक पोर्टल से ही डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें। एडमिशन प्रक्रिया शुरू होते ही दस्तावेज सत्यापन में इसकी जरूरत पड़ेगी। अगर लॉगिन में कोई दिक्कत आ रही है तो NTA हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: University और Institute में क्या अंतर होता है? दोनों को एक समझने की न करें भूल
