एजुकेशन

JAC 10th-12th Datesheet: झारखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 3 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

झारखंड बोर्ड परीक्षा 10th और 12th की डेटशीट जारी हो गई है। 3 फरवरी से शुरू होकर परीक्षाएं 17 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एग्जाम तीन फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेंगे। 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 दो पालियों में होनी है। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में इंटर परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

Image

JAC Datesheet

JAC 10th 12th Datesheet: झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को 2026 की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। मैट्रिक की परीक्षाएं जहां तीन फरवरी से 17 फरवरी तक चलेंगी। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 9:45 से होंगे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से एग्जाम होना है। बताते चलें कि मैट्रिक की परीक्षाएं प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका पर आधारित होंगी जबकि इंटर में प्रश्न व उत्तर पुस्तिका अलग-अलग दिए जाएंगे। मैट्रिक के प्रवेश पत्र की बात करें तो ये 16 जनवरी से और इंटर के प्रवेश पत्र 17 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद ही प्रयोगिक परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन का आयोजन किया जाएगा।

कब चेक होंगी आंसरशीट?

बताते चलें कि झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीा23 फरवरी 2026 तक खत्म होने के बाद मार्च में इसकी आंसरशीट चेक की जाएंगी। वहीं अप्रैल अंत तक परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 दो पालियों में होनी है। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में इंटर परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

बोर्ड ने जारी किए निर्देश

बताते चलें कि इससे पहले झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने क्लीयर किया है कि आने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं में फेल होने या फिर कम नंबर होने पर सिर्फ बच्चों को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। बल्कि अगर बच्चों के 35 प्रतिशत से कम नंबर आते हैं तो स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसिपल पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article