JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की (JEE Main Answer Key 2025) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन आंसर-की 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
JEE Main Session 2 Answer Key 2025: कब तक आएगी आंसर-की
जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जेईई मेन आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।
How to download JEE Main Answer Key 2025
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेईई मेन आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Result 2025: इस तारीख को जारी होगा रिजल्ट
जेईई मेन आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 17 अप्रैल को घोषित होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
