एजुकेशन

JEE Main Mock Test 2025: जेईई मेन का मॉक टेस्ट लिंक जारी, जानें किस सब्जेक्ट से होंगे कितने सवाल

JEE Main 2025 Mock Test Link: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते हैं। अगले साल होने वाली जेईई परीक्षा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई 2025 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव किया गया है।

Image

JEE Main के लिंक एक्टिव

Photo : iStock

JEE Main 2025 Mock Test Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई 2025 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते हैं। परीक्षार्थी अब अपनी तैयारी और मजबूत कर सकते हैं। मॉक टेस्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

जेईई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 22 नवंबर 2024 तक का समय मिला था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

JEE Main Mock Test ऐसे हासिल करें

  • जेईई मेन मॉक टेस्ट के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर JEE Main Mock Test Subject Wise के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Mock Test का लिंक मिल जाएगा।
  • अपनी डिटेल्स फीड करके मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

SATHEE पोर्टल लॉन्च

जेईई उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने में मदद करने के लिए, आईआईटी कानपुर के संकाय और छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से "SATHEE" पोर्टल लॉन्च किया है। छात्र प्लेटफ़ॉर्म में समाधान के साथ असीमित मुफ्त मॉक टेस्ट और नमूना पेपर तक पहुंच सकते हैं। इसमें निःशुल्क वीडियो व्याख्यान और शंका-समाधान सत्र भी हैं।

JEE Main Exam Pattern

JEE Main एग्जाम में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करना होगा। जेईई मेन परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से 25 प्रश्न हर विषय से आते हैं। बी आर्क की परीक्षा में 82 प्रश्न और बी प्लान में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए, छात्रों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों, संदर्भ पुस्तकों, और प्रश्न पत्रों का अध्ययन करने को कहा गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article