एजुकेशन

JEE Main 2023 Topper: जारी हुए जेईई मेंस रिजल्ट, 20 छात्रों ने पाए इस बार 100 परसेंटाइल, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 7, 2023, 03:56 PM IST

JEE Main 2023 Session 1 Result Topper List: जेईई मेंस 2023 परीक्षा सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इस बार परीक्षा में 20 छात्र ऐसे रहें जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। जेईई मेंस 2023 रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, देखें पूरी लिस्ट

Image

Jee Maiins 2023: 12 छात्रों ने पाए इस बार 100 परसेंटाइल

JEE Mains 2023 परीक्षा सेशन 1 रिजल्ट के साथ साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट में उन लोगों की लिस्ट जारी हो गई है, जिन्होंने इस बार परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। जेईई मेंस 2023 रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है।

इस साइट से देखें रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सत्र 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। इस बार 20 छात्रों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया है, किसी भी महिला उम्मीदवार ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर नहीं किया है। जेईई मेन पेपर 1 के लिए 2.4 लाख से अधिक महिलाएं उपस्थित हुईं और मीसला प्रणति श्रीजा 99.99 प्रतिशत के साथ महिला टॉपर रहीं। 10 महिला उम्मीदवारों ने 99 एनटीए स्कोर हासिल किए हैं।

एनटीए ने रिकॉर्ड समय में जेईई मेन 2023 का रिजल्ट घोषित किया। एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित करने के 6 दिन बाद जनवरी सत्र के नतीजे जारी किए गए। एनटीए के अनुसार 8.6 लाख उम्मीदवारों ने जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और इनमें से 8.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा के दिन उपस्थित हुए।

95.79 प्रतिशत लोगों ने दी परीक्षा

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा में अब तक की सर्वाधिक उपस्थिति भी दर्ज की। जेईई मेन 2023 सत्र 1 के लिए, कुल उपस्थिति 95.79 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें, पेपर 2 (बीएर्क और बीप्लानिंग पाठ्यक्रम) के लिए जेईई मेन का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है, जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर अपडेट कर दिया जाएगा।

जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट
नाम प्रतिशत
कौशल विजयवर्गीय 100 प्रतिशत
देशांक प्रताप सिंह 100 प्रतिशत
हर्षुल संजय100 प्रतिशत
सोहम दास100 प्रतिशत
दिव्यांश हेमेंद्र शिंदे100 प्रतिशत
कृष गुप्ता100 प्रतिशत
इस बार, 8.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग के पेपर के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 8.22 लाख या 95.79 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article