National Testing Agency (NTA) Joint Entrance Examination (JEE) Main 2023 Engineering (BE/BTech, paper 1) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक देश और विदेश के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई जेईई मेंस 2023 परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे देखें (JEE) Main 2023 Results
- उम्मीदवार सबसे पहले jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in जाएं।
- अब Candidate Activity कैटेगरी में देखें यहां दो लिंक मिलेंगे:-
- Link 1 – Results for
JEE MAIN (2023): Paper 1 – B.E. / B.Tech - Link 2 – Results for JEE MAIN (2023): Paper 1 – B.E. / B.Tech
- इन लिंक पर क्लिक करें, क्रेंडिंशियल भरकर सबमिट कर दें।
पेपर 2 के लिए अभी नहीं आया रिजल्ट
बता दें, अभी पेपर 2 (बीएर्क और बीप्लानिंग पाठ्यक्रम) के लिए जेईई मेन का परिणाम नहीं आया है, लेकिन पेपर 1 के लिए जारी कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने से पहले एजेंसी ने जेईई मेन की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों से फीडबैक मांगा था। जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी का अंतिम संस्करण भी परीक्षा वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। एनटीए ने जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।

(JEE) Main 2023 Results
रिकॉर्ड लोगों ने दी परीक्षा
जेईई मेन्स सत्र 1 के पेपर 1 में इस बार, 8.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग के पेपर के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 8.22 लाख या 95.79 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी।
