JEE Advanced Exam City Slip, Admit Card 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़क आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) की सिटी स्लिप जारी करेगा। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के एडमिट कार्ड 11 से 17 मई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को 17 मई, 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए जेईई हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।
बता दें JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों मे निर्धारित होगी। पेपर 1 सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक होगी। जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 - शाम 5:30 तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced Exam City Slip Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Advanced Exam City Slip, Admit Card 2026 क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
