JEE Advanced AAT Result 2026 Released: जेईई एडवांस्ड एएटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Advanced AAT Result 2026) खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी कर (JEE Advanced AAT Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें बी.आर्किटेक्ट कार्यक्रमों में प्रवेश JOSA Counselling 2026 के माध्यम से होगा। अंतिम सीट आवंटन उम्मीदवार की जेईई एडवांस्ड 2026 रैंक, एएटी स्कोर, काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्प, सीट उपलब्धता और लागू आरक्षण मानदंडों पर निर्भर करेगा। आर्किटेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट पास कर चुके उम्मीदवार अब आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NTA का अलर्ट: पेपर लीक की खबरों से रहें सावधान, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
JEE Advanced AAT Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Advanced AAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
JEE Advanced AAT Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- प्राप्तांक (Achieving Marks)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
- रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए छात्रों को देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology में बी.आर्क में एडमिशन मिलता है। एएटी में सफल छात्र आईआईटी के बी.आर्क कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हो जाते हैं। वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर और डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वाराणसी जैसे संस्थान बी.आर्क पाठ्यक्रम प्रदान किया जाता है।
