एजुकेशन

ITI Delhi Admission 2026 Registration: दिल्ली आईटीआई में एडमिशन के लिए कल से करें आवेदन, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

ITI Delhi Admission 2026 Registration: प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली कल यानी 8 जून 2026 से आईटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए लिंक एक्टिव करने जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

ITI Delhi Admission 2026 Registration: आईआईटी दिल्ली में एडमिशन के लिए कल से करें आवेदन

ITI Delhi Admission 2026 Registration: दिल्ली के सरकारी आईटीआई संस्थानों में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ITI Delhi Admission 2026 Registration) खबर है। प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली कल यानी 8 जून 2026 से आईटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए लिंक एक्टिव करने जा (ITI Delhi Admission Registration) रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आईटीआई दिल्ली के संस्थानों में ब्यूटी एंड बेलनेस, ऑटोमेटिव, कैपिटल गुड्स एन्ड मैनुफक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, फूड इंडस्ट्री टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड हार्डवेयर, हेल्थ केयर, IT & ITES, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एन्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट, प्लंबिंग और पावर ट्रेड्स में एडमिशन ले सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

ITI Delhi Admission 2026 Registration Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले itidelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ITI Delhi Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

ITI Delhi Admission 2026 Registration: सीट आवंटन पत्र की फोटोकॉपी

  1. प्रोविजनल एडमिशन स्लिप
  2. सभी मूल शैक्षणिक और सहायक प्रमाण पत्र
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट
  4. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  5. जरूरी अंडरटेकिंग फॉर्म
  6. सेल्फ अटेस्टेड कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  7. उम्मीदवार का आधार कार्ड
  8. तीन हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो
  9. उम्मीदवार की आधार से जुड़ी बैंक पासबुक की फोटोकॉपी या खाता विवरण स्पष्ट रूप से दर्शाने वाला रद्द किया गया चेक

आईटीआई दिल्ली में एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article